लाइव न्यूज़ :

इस बार घोड़ा नहीं बाइक चलाते नजर आएंगे 'बाहुबली' प्रभास , Saaho का शानदार टीजर हुआ रिलीज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 24, 2018 09:40 IST

Prabhas Upcoming Movie Saaho Teaser Released: फिल्म 'साहो' का पहला टीज़र और मेकिंग वीडियो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।

Open in App

प्रभास के चाहने वालों को उनके ही जन्मदिन पर खास तोहफा मेकर्स ने दिया है। दरअसल 23 अक्टूबर को प्रभास की फिल्म 'साहो' का टीजर रिलीज कर दिया है। इसमें फैंस प्रभास का दमदार एक्शन और इसके पीछे लगी हजारों लोगों की मेहनत को देखेंगे।

 फिल्म 'साहो' का पहला टीज़र और मेकिंग विडियो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। खास बात ये है कि इस बार वह बाहुबली की तरह से घोड़ा चलाते नजर नहीं आ रहे हैं फिर भी फैंस को उनका ये अंदाज खासा पसंद आ रहा है।

 यह मेकिंग विडियो 1 मिनट 22 सेकंड का है और ऐक्शन के मामले टॉप हॉलीवुड फिल्मों को टक्कर देती नजर आ रही है। साहो हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में रिलीज़ हो रही है।

वहीं बाहुबली फेम प्रभास के फैंस को साहो में उनकी एंट्री के समय बाहुबली का थीम म्यूजिक सुनाई देगी, लेकिन जरा इंतजार कीजिए एक बार ये फिल्म रिलीज हो जाए। ख

इस फिल्म में प्रभास सुपर स्टाइलिश अंदाज में नजर आएंगे। फिल्म में जैकी श्रॉफ, नील नितिन मुकेश, मंदिरा बेदी, चंकी पांडेय, महेश मांजरेकर, अरुण विजय और मुरली शर्मा अहम रोल में हैं। साल 2019 में रिलीज होने वाली साहो सुजीथ के डायरेक्शन में बन रही है।

टॅग्स :प्रभासआगामी फिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमिर्जापुर द मूवी: नोट कर लें तारीख! बड़े पर्दे पर इस दिन दस्तक देंगे गुड्डू भैया और कालीन भैया

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्कीGodaan Poster Release: प्रमोद सावंत ने किया फिल्म 'गोदान' का पोस्टर विमोचन; कहा- "भारतीय संस्कृति और गौ-सेवा को बढ़ावा देने वाली यह फिल्म सराहनीय है"

बॉलीवुड चुस्कीBaahubali: प्रभास की 'बाहुबली-3' फिर धमाल मचाने को तैयार, जानें किस प्लेटफॉर्म पर देखें

बॉलीवुड चुस्कीPrabhas Movie Fauzi: प्रभास की 'फौजी' 2 पार्ट में होगी रिलीज, फिल्म मेकर्स ने शेयर किया अपडेट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस