लाइव न्यूज़ :

#MeToo पर अभिनेता जैकी श्राफ ने दिया चौंकाने वाला बयान, बोले- लोग मजा ले रहे हैं

By भाषा | Updated: October 24, 2018 19:39 IST

अभिनेता ने कहा कि जहां किसी महिला का उत्पीड़न नहीं किया जाना चाहिए, वहीं लोगों को दूसरे के पतन का आनंद भी नहीं लेना चाहिए। 

Open in App

नाना पाटेकर और साजिद खान जैसे बालीवुड के कुछ लोकप्रिय नाम मीटू आंदोलन का सामना कर रहे हैं और इस बारे में जैकी श्राफ का कहना है कि इसमें उनके सहयोगियों का नाम होना अफसोसजनक है। 

अभिनेता ने कहा कि जहां किसी महिला का उत्पीड़न नहीं किया जाना चाहिए, वहीं लोगों को दूसरे के पतन का आनंद भी नहीं लेना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि मेरे सहयोगी संघर्ष कर रहे हैं। वे मेरे सह कलाकार रहे हैं...लोग इसे देखकर आनंद ले रहे हैं । 

श्राफ ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘दूसरे लोग क्या कर रहे हैं, यह देखने में लोगों की इतनी दिलचस्पी क्यों हैं?’’ 

उन्होंने कहा कि यह बेहद महत्वपूर्ण है कि महिलाओं के लिए कार्यस्थल पर सुरक्षा सुनिश्चित की जाये और जब कोई इस तरह की बात होती है तब दोषी के खिलाफ तुरंत एवं कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। 

उन्होंने कहा कि बेहतर हो कि किसी भी दुर्व्यवहार करने वाले को तुरंत थप्पड़ जड़ दिया जाये। किसी को भी अश्लील व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करना चाहिए। 

उन्होंने कहा, ‘‘शायद ऐसी लड़कियां भी है जो शर्मिली होती है और इस तरह का कदम नहीं उठा पाती हैं। मैं जानता हूं क्योंकि मेरे घर में भी बेटी और पत्नी है लेकिन थोड़ा मजबूत होने का वक्त है।’’ 

टॅग्स :# मी टूजैकी श्रॉफ
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीHunter 2 Review: सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल, सीरीज के बारे में यहाँ जानें सबकुछ

बॉलीवुड चुस्कीBaby John Teaser: वरुण धवन का शानदार एक्शन, फिल्म 'बेबी जॉन' में पुलिस ऑफिसर के रोल में काटा बवाल, देखें टीजर

भारतJackie Shroff Delhi High Court: आवाज और तस्वीर इस्तेमाल करने पर रोक, उच्च न्यायालय ने कहा-जब तक जैकी श्रॉफ परमिशन नहीं दें, प्रयोग किया गया तो...

बॉलीवुड चुस्कीदिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे जैकी श्रॉफ, खुद की नकल करने वालों के खिलाफ की कार्रवाई की मांग, जानें क्या है मामला?

भारतActor Jackie Shroff: 200 फिल्म में काम, दिल्ली उच्च न्यायालय क्यों पहुंचे जैकी श्रॉफ, आखिर क्या है कारण

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस