शादी में अभिषेक ने ऐश्वर्या को दिया था 45 लाख का मंगलसूत्र, बाद में ऐश्वर्या ने करवा लिया ये बदलाव

By वैशाली कुमारी | Published: November 23, 2021 08:46 PM2021-11-23T20:46:08+5:302021-11-23T20:51:20+5:30

ऐश्वर्या अपनी शादी की वजह से ही ना सिर्फ सुर्खियों में आई थी बल्कि इस दौरान उनके आउटफिट और ज्वेलरी के भी काफी चर्चे हुए थे। आज हम आपको ऐश्वर्या राय की ज्वेलरी के बारे में बताएंगे जिसे अभिषेक बच्चन ने दिया था। 

Abhishek gave a mangalsutra of 45 lakhs to Aishwarya in marriage, later Aishwarya got this change done | शादी में अभिषेक ने ऐश्वर्या को दिया था 45 लाख का मंगलसूत्र, बाद में ऐश्वर्या ने करवा लिया ये बदलाव

शादी में अभिषेक ने ऐश्वर्या को दिया था 45 लाख का मंगलसूत्र, बाद में ऐश्वर्या ने करवा लिया ये बदलाव

Highlights ऐश्वर्या राय बच्चन ने साल 2007 में अभिषेक बच्चन के साथ शादी की थी ऐश्वर्या जल्द ही फिल्म मेकर मणि रत्नम की फिल्म पूनियन सेल्वन में नजर आएंगी

बॉलीवुड की अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने साल 2007 में अभिषेक बच्चन के साथ शादी की थी। ऐश्वर्या अपनी शादी की वजह से ही ना सिर्फ सुर्खियों में आई थी बल्कि इस दौरान उनके आउटफिट और ज्वेलरी के भी काफी चर्चे हुए थे। आज हम आपको ऐश्वर्या राय की ज्वेलरी के बारे में बताएंगे जिसे अभिषेक बच्चन ने दिया था। 

दरअसल अभिषेक बच्चन ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन को एक मंगलसूत्र दिया था। खबरों की मानें तो यह मंगलसूत्र 45 लाख रुपए के आसपास का है। शादी के कुछ सालों बाद ही ऐश्वर्या ने इस मंगलसूत्र में एक बड़ा बदलाव करवा लिया था। ऐश्वर्या राय को जो मंगलसूत्र मिला था वह  डबल लेयर वाला 45 लाख रुपए की लागत का मंगलसूत्र था। इस मंगलसूत्र में हीरे जड़े हुए थे। खबरों की माने तो बेटी आराध्या के जन्म के बाद ऐश्वर्या राय ने इस मंगलसूत्र में बदलाव करते हुए से थोड़ा छोटा करवा लिया और इस मंगलसूत्र को सिर्फ सिंगल लेयर का  करवाया था। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इसके पीछे एक वजह थी कि आराध्या के जन्म के बाद ऐश्वर्या भारी-भरकम मंगलसूत्र को मैनेज करना थोड़ा मुश्किल हो रहा था। इसी  से बचने के लिए ऐश्वर्या राय ने जौहरी से मंगलसूत्र को अपने हिसाब से कस्टमाइज करवा लिया और इसके वजन को भी कम करवा लिया था। ऐश्वर्या की वर्क फ्रंट बात की जाए तो वह जल्द ही फिल्म मेकर मणि रत्नम की फिल्म पूनियन सेल्वन में नजर आएंगी।

Web Title: Abhishek gave a mangalsutra of 45 lakhs to Aishwarya in marriage, later Aishwarya got this change done

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे