गंभीर चोट लगने की वजह से अभिषेक बच्चन अस्पताल में भर्ती, अमिताभ बच्चन बेटी श्वेता संग देखने पहुंचे
By अनिल शर्मा | Published: August 23, 2021 03:32 PM2021-08-23T15:32:47+5:302021-08-23T15:43:57+5:30
इस बात की अभी जानकारी नहीं लग पाई है कि अभिषेक बच्चन को ये चोट कैसे लगी लेकिन बताया जा रहा है कि उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। अभिषेक बच्चन मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।
अभिनेता अभिषेक बच्चन को गंभीर चोट लगने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट के मानें तो अभिषेक बच्चन का हाल जानने के लिए पिता अमिताभ बच्चन बेटी श्वेता के साथ रविवार रात अस्पताल पहुंचे थे। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
इस बात की अभी जानकारी नहीं लग पाई है कि अभिषेक बच्चन को ये चोट कैसे लगी लेकिन बताया जा रहा है कि उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। अभिषेक बच्चन मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। अभिषेक के चोटिल होने की खबर मिलते ही पूरा परिवार परेशान हो गया और तुरंत उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे।
वायरल फोटोज में अमिताभ मुंह पर मास्क लगाए हुए दिख रहे हैं। उन्होंने सफेद रंग की हुडी पहनी है। वहीं श्वेता मीडिया से नजरें चुराती दिखीं। दोनों के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ देखी जा सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अभिषेक को गंभीर चोट आई हैं। हालांकि, अभी अभिषेक की स्थिति क्या है, इस बारे में जल्द ही जानकारी सामने आएगी।
कुछ दिन पहले अभिषेक बच्चन को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था जहां वो अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय और बेटी अराध्या को छोड़ने गए थे। ऐश्वर्या मनिरत्नम की फिल्म आगामी फिल्म 'पोन्नियन सेलवन' की शूटिंग के लिए मध्यप्रदेश के ओरछा में हैं। अभिषेक बच्चन को तब उनके दाहिने हाथ में स्लिंग के साथ स्पॉट किया गया था।