लाइव न्यूज़ :

अभिषेक बच्चन ने इस खास अंदाज में किया बहन श्वेता को बर्थडे विश, दीपिका-कैटरीना ने भी दिया ये स्वीट मैसेज

By मेघना वर्मा | Updated: March 17, 2019 12:15 IST

अमिताभ बच्चन ने भी श्वेता की बचपन की एक तस्वीर शेयर करके बेटी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। अमिताभ ने जया बच्चन और श्वेता के साथ कोलाज में फोटो शेयर की है जिसमें एक फोटो में श्वेता काफी छोटी हैं और जया बच्चन और अमिताभ बच्चन उनको खेलते हुए देख रहे हैं।

Open in App

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की बड़ी बेटी श्वेता बच्चन आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। उनके जन्मदिन पर भाई अभिषेक बच्चन ने खास तरीके से उन्हें बर्थडे विश किया है। अभिषेक बच्चन ने श्वेता के साथ अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। बचपन की इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में श्वेता और अभिषेक दोनों ही बेहद क्यूट लग रहे हैं। 

इस तस्वीर में श्वेता बॉब हेयर कट में और अभिषेक बच्चन मुंडे से दिख रहे हैं। दोनों ही जूनियर बच्चन आइसक्रीम खाते दिख रहे हैं। अभिषेक बच्चन ने इस फोटो के साथ लिखा, 'हैप्पी बर्थडे बड़ी बहन, थैंकफुली मेरा हाथ औऱ मेरा मुंह दोनों के कॉर्डिनेशन अभी तक सही हो गए हैं। हैव अ वंडरफुल डे और ये साल भी बेहतरीन जाए, श्वेता दी लव यू'

वहीं अमिताभ बच्चन ने भी श्वेता की बचपन की एक तस्वीर शेयर करके बेटी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। अमिताभ ने जया बच्चन और श्वेता के साथ कोलाज में फोटो शेयर की है जिसमें एक फोटो में श्वेता काफी छोटी हैं और जया बच्चन और अमिताभ बच्चन उनको खेलते हुए देख रहे हैं। वहीं दूसरी फोटो में श्वेता और जया के साथ अमिताभ खड़े दिखाई दे रहे हैं। अमिताभ ने फोटो शेयर करते लिखा, 'दुनिया की बेस्ट डॉटर को जन्मदिन की बधाई...कितनी खूबसूरती से तुम बड़ी हो गई...'

दीपिका पादुकोण-कैटरीना कैफ ने भी दी बधाई

दीपिका पादुकोण ने भी श्वेता बच्चन को बर्थडे की बधाई दी है। अभिषेक बच्चन के पोस्ट पर दीपिका पादुकोण ने कंमेट किया है कि उनकी सबसे पसंदीदा पर्सन का आज बर्थडे है। वहीं कैटरीना कैफ ने भी इसी फोटो पर कमेंट करके लिखा है हैप्पी बर्थडे श्वेता, तुम बेस्ट हो। 

टॅग्स :अभिषेक बच्चनअमिताभ बच्चनदीपिका पादुकोणकैटरीना कैफ
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस