कपूर खानदान में घर आई एक नन्ही परी, आलिया भट्ट ने दिया बेटी को जन्म
By आजाद खान | Published: November 6, 2022 12:58 PM2022-11-06T12:58:46+5:302022-11-06T13:31:24+5:30
आपको बता दें कि डिलीवरी करवाने के लिए आज सुबह ही आलिया भट्ट को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऐसे में अस्पताल में रणबीर कपूर भी मौजूद थे।
Alia-Ranbir Baby Girl:आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने आज एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है। आज दिन में ही आलिया को मुंबई केएच.एन रिलायंस हॉस्पिटल अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने एक लड़की को जन्म दिया है।
बताया जा रहा है कि आलिया को सुबह 8.20 मिनट पर अस्पताल ले जाया गया था। इस दौरान रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भी मौजूद थे। हालांकि अभी तक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के तरफ से कोई अधिकारिक एलान नहीं किया गया है।
बेबी गर्ल को आलिया ने दिया जन्म
आलिया भट्ट ने आज यानी 06 नवंबर को एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है। हालांकि दोस्त और रिश्तेदार इस पल का बेसबरी से इन्तजार कर रहे थे। ऐसे में पूरे कपूर खानदान में जश्न का माहौल है। बताया जा रहा है कि आलिया को रविवार को सुबह 8.20 मिनट पर मुंबई के एच. एन. रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर दोपहर में आलिया द्वारा एक लड़की को जन्म देने की खबर सामने आई है।
जानकारी के अनुसार, आलिया और बेबी दोनों ही स्वस्थ है और डॉक्टरों की निगरानी में है। इससे पहले कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई थी जिसमें आलिया को अस्पताल जाते हुए देखा गया था।
जोड़े की इसी साल हुई थी शादी
आपको बता दें कि डिलीवरी से पहले आलिया की गोद भराई का भी रस्म हुआ था। इस गोद भराई की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थी। वहीं अगर बात करे शादी की तो इस जोड़े की शादी इसी साल अप्रैल में हुई थी।
शादी के कुछ ही महीने के बाद आलिया प्रेग्नेंट हो गई थी और वे बहुत कम बाहर निकलने लगी थी। उन्हें कई बार हल्के कपड़ों में भी देखा गया था और इस दौरान उन्होंने कोई फिल्म भी साइन नहीं की है।