लाइव न्यूज़ :

बॉक्स ऑफिस पर '2.0' का जलवा जारी, 'बागी 2' को पछाड़कर बनी इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 11, 2018 09:59 IST

2.0 box-office collection day 11: सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म '2.0' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त चल रही है। फिल्म को रिलीज हुए एक सप्ताह से ज्यादा समय हो गया है।

Open in App

सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म '2.0' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त चल रही है। फिल्म को रिलीज हुए एक सप्ताह से ज्यादा समय हो गया है। फिल्म एक के बाद एक नया कारनामा अपने नाम करते जा रही है। केवल 11 दिनों में ही ये फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में चौथे नंबर पर आ धमकी है।

दूसरे हफ्ते के रविवार में इस फिल्म ने 12 करोड़ रुपये की शानदार कमाई करते हुए ये स्थान अपने नाम कर लिया है। इसी के साथ कुल मिलाकर ये फिल्म अब तक 166.75 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। नोट करने वाली बात ये है कि ये महज हिंदी भाषा में हुई फिल्म की कमाई का आंकड़ा है। इससे पहले वर्ल्डवाइड स्तर पर ये फिल्म पहले ही 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। इसी साल मार्च महीने में रिलीज हुई  फिल्म 'बागी 2' ने कुल 165.50 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी।

बता दें कि अक्षय कुमार ने अब तक अपने पूरे करियर में बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ का आंकड़ा नहीं छुआ थाय़ इसके अलावा ग्रॉस कमाई के मामले में 'बाहुबली : द कन्क्लूजन' के बाद '2.0' दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ते में 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है। दुनिया के कई देशों में फिल्म को अच्छा कलेक्शन मिला है। यहां तक कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के दर्शक भी इस फिल्म के स्पेशल इफेक्ट्स और रजनीकांत तथा अक्षय की एक्टिंग को पसंद कर रहे हैं।

शंकर के निर्देशन में बनी '2.0' के वीएफएक्स और ग्राफिक्स पर बहुत काम किया गया है। फिल्म का बजट 600 करोड़ रु. यह फिल्म तमिल, तेलुगू और हिंदी में कुल 6800 स्क्र ीन्स पर रिलीज हुई है. यह फिल्म 2010 में आई फिल्म 'एंथिरन' (रोबोट) की सीक्वल है। 

टॅग्स :2.0रजनीकांतअक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस