लाइव न्यूज़ :

नेपाल की हिमाकत के पीछे चीन, 2015 में भारतीय सरकार ने दिए थे गहरे घाव!

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: September 12, 2018 13:32 IST

2015 में भाजपा सरकार ने नेपाल की नाकेबंदी करके इतने गहरे घाव दिए थे कि उन्हें कुरेद-कुरेद कर ही ओली सरकार प्रचंड बहुमत से जीती है।

Open in App

पुणों में चल रहे ‘बिम्सटेक’ देशों के संयुक्त फौजी अभ्यास का नेपाल ने बहिष्कार कर दिया है। काठमांडू में  संपन्न बिम्सटेक सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नेपाल के नेताओं से द्विपक्षीय सार्थक संवाद भी किया, इसके बावजूद नेपाल की यह हिम्मत पड़ गई कि वह संयुक्त अभ्यास में भाग न ले? साल में दो बार भारत और नेपाल की सेना के कुछ जवान संयुक्त अभ्यास करते ही हैं।

फिर भी बिम्सटेक के इस संयुक्त अभ्यास से बचने का कारण क्या है? क्या नेपाल चीन को खुश करना चाहता है? वह चीन के साथ शीघ्र ही संयुक्त सैन्य अभ्यास करनेवाला है। पिछले साल भी उसने किया था। क्या वह चीन को यह बताना चाहता है कि बिम्सटेक में वह भारत की अगुवाई को नहीं मानता है? यही अभ्यास बांग्लादेश या श्रीलंका में होता तो नेपाल को शायद कोई आपत्ति नहीं होती। 

यह अभ्यास तो आतंकवाद का सामना करने के लिए है, जिसका सभी बिम्सटेक देशों ने समर्थन किया था। इस भारत-विरोधी कदम का कारण नेपाल के प्रधानमंत्री के।पी। ओली ने यह बताया है कि उनके विरोधी दलों और खबरतंत्र ने इस सैन्य-अभ्यास का विरोध किया था। ओली क्यों डर गए, इस विरोध से? उनकी संसद में उनका दो-तिहाई बहुमत है। उन्होंने डरकर अपनी ही छवि धूमिल की है। यह तर्क भी बिल्कुल व्यर्थ है कि चीन के साथ होनेवाले सैन्य-अभ्यास में तो 20-25 नेपाली सैनिक भाग लेते हैं लेकिन भारत में 300 सैनिक भेजने पड़ते हैं। वे भारत में कम भी भेज सकते थे।

असलियत यह है कि 2015 में भाजपा सरकार ने नेपाल की नाकेबंदी करके इतने गहरे घाव दिए थे कि उन्हें कुरेद-कुरेद कर ही ओली सरकार प्रचंड बहुमत से जीती है। वह मोदी सरकार से बातें तो मीठी-मीठी करती है लेकिन वह नेपाल को पाकिस्तान की तरह चीन की गोद में बिठाने के लिए बेताब है। लेकिन नेपाल को पाकिस्तान से सबक लेना चाहिए। इमरान खान सरकार अब चीनी पैसों की बरसात का असली मतलब समझने में जुट गई है।

टॅग्स :नेपालचीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

विश्वआखिर ऐसी ओछी हरकतें लगातार क्यों कर रहा है चीन ?

विश्वअमेरिका को इतनी क्यों जंग पसंद है?, 250 वर्षों के इतिहास पर नजर डालें तो...

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: मारपीट, धारदार हथियार और मिर्ची स्पे..., जर्मनी में गुरुद्वारे के अंदर भिड़े दो गुट, 11 घायल

विश्व"धमकियों के साये में कोई बातचीत नहीं", अमेरिका के साथ शांति वार्ता से पहले ईरान की दो टूक

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

विश्वईरान ने अमेरिका के साथ तत्काल बातचीत से किया इनकार, कहा- 'बातचीत के अगले दौर के लिए हमारे पास कोई योजना नहीं'

विश्वरेसलमेनिया 42 में हार के बाद Brock Lesnar ने उतारे ग्लव्स-शूज़… क्या यही था फाइनल गुडबाय?