लाइव न्यूज़ :

प्रमोद भार्गव का ब्लॉग: शिव के अर्धनारीश्वर, रूप का रहस्य  

By प्रमोद भार्गव | Updated: February 21, 2020 07:20 IST

कथा में यह भी है कि इसी दिन शिव अत्यंत क्रोधित हुए और संपूर्ण ब्रह्मांड के विनाश के लिए विश्व प्रसिद्ध तांडव नृत्य करने लगे. शिव स्वयं यह मानते हैं कि स्त्री-पुरुष समेत प्रत्येक प्राणी की ब्रह्मांड में स्वतंत्र सत्ता स्थापित है.

Open in App

पुराणों में शिव की कल्पना ऐसे विशिष्ट रूप में की गई है, जिनका आधा शरीर स्त्री का तथा आधा पुरुष का है. शिव का यह स्त्री व पुरुष मिश्रित शरीर अर्धनारीश्वर के नाम से जाना जाता है. शिव पुराण के अनुसार शिव को इस रूप-विधान में परम पुरुष मानकर और ब्रह्मा से भिन्न उसकी शक्ति माया को स्त्री के आधे रूप में चित्रित किया गया है. शिव का रूप अग्नि एवं सोम अर्थात् सूर्य एवं चंद्रमा के सम्मिलन का भी स्वरूप है. यानी पुरुष का अर्धाश सूर्य और स्त्री का अर्धाश चंद्रमा के प्रतीक हैं. यह भी पुराण सम्मत मान्यता है कि सृष्टि के आरंभ में फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी के दिन शिव और शक्तिरूपा पार्वती हुए थे.

कथा में यह भी है कि इसी दिन शिव अत्यंत क्रोधित हुए और संपूर्ण ब्रह्मांड के विनाश के लिए विश्व प्रसिद्ध तांडव नृत्य करने लगे. शिव स्वयं यह मानते हैं कि स्त्री-पुरुष समेत प्रत्येक प्राणी की ब्रह्मांड में स्वतंत्र सत्ता स्थापित है. इसे ही वैयक्तिक रूप में ब्रहात्मक या आत्मपरक माना गया है.

अर्धनारीश्वर के संदर्भ में जो प्रमुख कथा प्रचलन में है, वह है कि जब ब्रह्मा ने सृष्टि के विधान को आगे बढ़ाने की बात सोची और इसे साकार करना चाहा तो उन्हें इसे अकेले पुरुष रूप में आगे बढ़ाना संभव नहीं लगा. तब उन्होंने शिव को बुलाकर अपना मंतव्य प्रगट किया. शिव ने ब्रह्मा के मूल भाव को समझते हुए उन्हें अर्धनारीश्वर में दर्शन दिए. अर्थात् स्त्री और पुरुष के सम्मिलन से सृष्टि के विकास की परिकल्पना दी. इस सूत्र के हाथ लगने के बाद ही ब्रह्मा सृष्टि के क्रम को निरंतर गतिशील बनाए रखने का विधान रच पाए. 

सच्चाई भी यही है कि स्त्री व पुरुष का समन्वय ही सृष्टि का वास्तविक विधान है. इसीलिए स्त्री को प्रकृति का प्रतीक भी माना गया है. अर्थात् प्रकृति में जिस तरह से सृजन का क्रम जारी रहता है, मनुष्य-योनि में उसी सृजन प्रक्रिया को स्त्री गतिशील बनाए हुए है. अर्धनारीश्वर यानी आधे-आधे रूपों में स्त्री और पुरुष की देहों का आत्मसात हो जाना, शिव-गौरी का वह महा-सम्मिलन है, जो सृष्टि के बीज को स्त्री की कोख अर्थात् प्रकृति की उर्वरा भूमि में रोपता है. सृष्टि का यह विकास क्रम अनवरत चलता रहे, इसीलिए सृष्टि के निर्माताओं ने इसमें आनंद की सुखानुभूति भी जोड़ दी है.

टॅग्स :महाशिवरात्रिभगवान शिव
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAmarnath Yatra 2026: आज से शुरू हुए अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें CHC नियम और आवेदन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

ज़रा हटकेबाबा धाम का वीडियो वायरल! भीड़ कंट्रोल या बदसलूकी? दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: आखा तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; जानें क्या करें और क्या न करें?

पूजा पाठAkshaya Tritiya2026: सोना खरीदने का है प्लान? अक्षय तृतीया पर खरीदारी से पहले समझें सोने की शुद्धता का पूरा गणित

पूजा पाठPanchang 18 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग