लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री पद के लिए राहुल गांधी, राजनाथ सिंह से ज्यादा योग्य हैं?

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: January 26, 2021 21:05 IST

सर्वे में शामिल 25.6 प्रतिशत लोग मानते हैं कि भविष्य में अगर कोई प्रधानमंत्री मोदी को टक्कर दे सकता है, तो वह राहुल गांधी हैं।

Open in App

प्रधानमंत्री पद पर राहुल गांधी की चर्चा होते ही उनके विरोधी, उन पर सवालिया निशाना लगाते हुए उनकी योग्यता का पैमाना जानना चाहते हैं?लेकिन अब, प्रमुख मीडिया हाउस के ताजा सर्वेक्षण, जिसे वे सबसे विश्वसनीय सर्वे करार देते हैं, कहता है कि राहुल गांधी, केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के मुकाबले प्रधानमंत्री पद के लिए ज्यादा बेहतर हैं।

याद रहे वर्ष 2014 में जब नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने तब राजनाथ सिंह नंबर दो पर थे, तो नितिन गडकरी नंबर तीन पर, लेकिन ताजा सर्वे में येे दोनों टाॅप पांच से भी बाहर हैं।  सर्वे के दौरान जब लोगों से पूछा गया कि कौन-सा नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जगह ले सकता है तो सात प्रतिशत लोग राहुल गांधी को देश के अगले प्रधानमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं, पांच प्रतिशत लोग अरविंद केजरीवाल को इस पद के लिए पसंद करते हैं, चार प्रतिशत लोगों की पसंद सोनिया गांधी और ममता बनर्जी हैं, तो केवल तीन प्रतिशत लोग राजनाथ सिंह को अगले प्रधानमंत्री के तौर पर देखते हैं।  

यही नहीं, प्रियंका गांधी को भी राजनाथ सिंह के बराबर तीन प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला है। इनके अलावा दो प्रतिशत लोगों की पसंद मायावती, अखिलेश यादव, शरद पवार, उद्धव ठाकरे, नीतीश कुमार और नितिन गडकरी हैं। सर्वे में शामिल 25.6 प्रतिशत लोग मानते हैं कि भविष्य में अगर कोई प्रधानमंत्री मोदी को टक्कर दे सकता है, तो वह राहुल गांधी हैं।

जाहिर है, विरोधी कुछ भी कहें, जनता की नजरों में राहुल गांधी प्रधानमंत्री पद के लिए योग्य हैं।बड़ा सवाल यह है कि क्या इस सर्वे पर बीजेपी के अंदर की सियासत की छाया है।लगता तो ऐसा ही है, क्योंकि इन सात वर्षों में राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी का सियासी कद बढ़ने के बजाय कम हो गया है। अब उनकी जगह नंबर दो पर योगी आदित्यनाथ हैं, तो नंबर तीन पर अमित शाह हैं!

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा