लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: मर्ज बढ़ता गया, ज्यों-ज्यों दवा की

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: November 4, 2019 06:20 IST

सरकारी दफ्तर अब 9.30 के बजाय 10.30 पर खुलने लगे हैं. कई कारखाने बंद कर दिए गए हैं. पराली जलानेवाले किसानों पर जुर्माना ठोंक दिया गया है. लोगों को ज्यादा वक्त घरों में रहने की हिदायत दी जा रही है.

Open in App

दिल्ली की हवा जितनी जहरीली इस साल हुई है, वैसी पहले बहुत कम हुई है. पहले न तो दिल्ली में इतनी कारें, इतने जनरेटर, इतने कल-कारखाने, इतने लोग होते थे और न आसपास के किसान इतनी पराली या भूसा जलाते थे. जो लोग दिल्ली में रहते हैं, हर साल इन दिनों इस तरह की दमघोंटू हवा बर्दाश्त करते रहते हैं.

वे कर भी क्या सकते हैं? अपने आप को वे हफ्तों तक अपने घरों में बंद तो नहीं रख सकते. मुङो इस साल की दिल्ली की हवा का दमघोंटूपन जरा ज्यादा ही सता रहा है. यहां हाल यह है कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों का तांता लगा हुआ है. बच्चों के स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है. लोग मुंह और नाक पर पट्टियां बांधे घूम रहे हैं. 

सरकारी दफ्तर अब 9.30 के बजाय 10.30 पर खुलने लगे हैं. कई कारखाने बंद कर दिए गए हैं. पराली जलानेवाले किसानों पर जुर्माना ठोंक दिया गया है. लोगों को ज्यादा वक्त घरों में रहने की हिदायत दी जा रही है. सड़कों पर पानी छिड़का जा रहा है. लोग कई पौधों के गमले उठा-उठाकर घरों में रख रहे हैं ताकि उन्हें शुद्ध हवा मिल सके. जिनके पास पैसे हैं, वे वायुशोधक मशीनें अपने घरों में लगा रहे हैं. 

इस समय प्रदूषण का स्तर सामान्य से 10 गुना ज्यादा हो गया है. दिल्ली देश की राजधानी है, इसीलिए इस प्रदूषण पर इतना शोर मच रहा है. राजनीतिक दल एक-दूसरे के विरुद्ध आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं लेकिन क्या उन्हें पता नहीं कि दुनिया के सबसे अधिक प्रदूषित 15 शहरों में से 12 हिंदुस्तान में हैं. शुद्ध पानी के हिसाब से दुनिया के 122 देशों में भारत 120वीं निचली सीढ़ी पर बैठा हुआ है. 

भारत में जहरीली हवा से मरनेवालों की संख्या 12 लाख से भी ज्यादा है. इस तरह के दर्दनाक आंकड़े धीरे-धीरे बढ़ते ही चले जाएंगे. सरकारें  कोशिश करेंगी कि इस प्रदूषण पर कुछ काबू करें लेकिन पश्चिम के उपभोक्तावादी समाज की नकल हम जब तक करते रहेंगे और अपनी भौतिक और यांत्रिक सुविधाओं को सीमित नहीं करेंगे तो वही होगा कि मर्ज बढ़ता गया, ज्यों-ज्यों दवा की.

टॅग्स :वायु प्रदूषणदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

भारतदिल्ली में निगरानी की राजनीति का धमाका?, अनिच्छुक राजनीतिक योद्धा!

भारत2.5 घंटे में 213 किमी: पीएम मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, जानें के बारे में विस्तार से

भारतदिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का आज उद्घाटन, कितना लगेगा टोल और कितनी बचेगी दूरी? यहाँ पढ़ें सब कुछ

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का "नारी शक्ति वंदन अधिनियम" के संबंध में प्रदेशवासियों के नाम संदेश

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

भारतशरद पवार मुंबई के अस्पताल में भर्ती, जानें किस हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहें एनसीपी-एसपी सुप्रीमो