लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: अफगानिस्तान में अमेरिकी हित

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: March 4, 2020 13:15 IST

तालिबान के साथ हुए समझौते में अमेरिका ने अपने हितों की पूरी तरह से रक्षा की है लेकिन भारत के हितों का जिक्र तक नहीं है.

Open in App

तालिबान के साथ अमेरिका ने दोहा में जैसे ही समझौता किया, मैंने लिखा था कि काणी के ब्याह में सौ-सौ जोखिमें. हमारी भारत सरकार ने उसका भरपूर स्वागत किया था. हमारे विदेश सचिव समझौते के एक दिन पहले काबुल पहुंच गए थे. वे राष्ट्रपति अशरफ गनी और वहां के प्रधानमंत्नी डॉ. अब्दुल्ला से भी मिले.

तालिबान के साथ हुए समझौते में अमेरिका ने अपने हितों की पूरी तरह से रक्षा की है लेकिन भारत के हितों का जिक्र तक नहीं है.

अफगानिस्तान के पुनर्निर्माण में भारत ने जितना पैसा लगाया है, दुनिया के किसी भी देश ने नहीं लगाया है.

हमारे दूतावास और जरंज-दिलाराम सड़क पर हुए हमलों से हमारे दर्जनों इंजीनियरों, राजनयिकों और मजदूरों की बलि चढ़ी है. काबुल में क्या तालिबान के काबिज होते ही भारत को वहां से लौटना नहीं पड़ेगा?

एक सुझाव यह है कि अमेरिकी फौजों की वापसी के बाद उस शून्य को भारत की फौजें भरें लेकिन भारत यह कभी नहीं करेगा. उसे यह कभी नहीं करना चाहिए.

जनवरी 1981 में तत्कालीन प्रधानमंत्नी बबरक कारमल ने रूसी फौजों के बदले भारतीय फौजों की मांग की थी. अमेरिकी राजनयिक भी यही कोशिश करते रहे. अब भी करेंगे.

भारत सावधान रहे, यह जरूरी है. हो सकता है कि अफगानिस्तान दुबारा गृह युद्ध में फंस जाए. तालिबान की इस्लामिक अमीरात और काबुल सरकार में तलवारें खिंच जाएं. इस समझौते की ईंटें उखड़नी शुरू हो गई हैं. इसका फायदा पाकिस्तान को जरूर मिलेगा लेकिन भारत अभी भी खाली हाथ है. उसके पास फिलहाल कोई भावी रणनीति नहीं है.

टॅग्स :अफगानिस्तानअमेरिकाइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

भारतफ्री में पढ़ें विदेश के टॉप विश्वविद्यालयों में! भारत सरकार दे रही है 125 छात्रों को स्कॉलरशिप, जानें कैसे करें अप्लाई

विश्वईरान ने अमेरिका के साथ तत्काल बातचीत से किया इनकार, कहा- 'बातचीत के अगले दौर के लिए हमारे पास कोई योजना नहीं'

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

भारतसामान में सैटेलाइट फ़ोन मिलने के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे पर 2 अमेरिकी हिरासत में लिए गए

भारत अधिक खबरें

भारतपिघलती बर्फ, तपती धरती से बढ़ता खतरा

भारतविधेयक रद्द होने से ₹ 50000 करोड़ की बचत !

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई