लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: 2024 के चुनाव से पहले भक्तों के लिए खुल जाएगा राम मंदिर! भाजपा को मिलेगा लाभ

By आरके सिन्हा | Updated: April 20, 2023 11:07 IST

Open in App

आगामी सितंबर के महीने में राजधानी दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन के फौरन बाद से ही देश में 2024 के लोकसभा चुनावों की हलचल तेज होने लगेगी. माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले राम मंदिर के द्वार दुनिया भर के राम भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे. इससे दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार आदि स्थानों पर पर्यटन भी तेजी से बढ़ेगा. इसलिए यह सवाल तो पूछा ही जाएगा कि क्या अगले आम चुनावों में राम मंदिर चुनावी मुद्दा बनेगा? 

जिस तरह से भाजपा राम मंदिर को लेकर जनता के बीच जा रही है उससे तो यह स्पष्ट ही है कि पार्टी इसे अपनी उपलब्धि के तौर पर पेश करेगी. 1980 में अस्तित्व में आने के बाद से ही राम मंदिर भाजपा की राजनीति का एक मुख्य आधार रहा है. याद करें कि भाजपा ने एक दौर में राम और रोटी का नारा दिया था.

अगर भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में सत्ता बरकरार रखने में सफल रहती है तो देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद नरेंद्र मोदी ही ऐसे पहले राजनेता होंगे जिनकी अगुवाई में कोई पार्टी लगातार तीन बार सत्ता हासिल करने में कामयाब होगी. वहीं कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों के लिए 2024 का चुनाव एक तरह से अस्तित्व की अंतिम लड़ाई सरीखा है. इसीलिए शायद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद नजर रख रहे हैं कि राम मंदिर का निर्माण समय पर पूरा हो जाए.

यह निश्चित तौर पर मानिए राम मंदिर का निर्माण पूरा होने को भाजपा चुनावी मुद्दा बनाएगी. इसका असर सारे भारत पर होगा, इस बारे में कोई दो राय नहीं हो सकती. भाजपा धारा 370 जैसे कानूनों को हटाने का भी श्रेय लेना चाहेगी.

इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ और उनकी सरकार के आला अफसरों को उम्मीद है कि मंदिर खुलने पर तीर्थयात्रियों की संख्या प्रतिदिन लगभग एक लाख भक्तों तक बढ़ जाएगी. गृह मंत्री अमित शाह ने त्रिपुरा दौरे पर अपने संबोधन में 1 जनवरी 2024 को अयोध्या में गगनचुंबी राममंदिर तैयार हो जाने की बात कही है.

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024राम मंदिरअयोध्याभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

भारत अधिक खबरें

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

भारत'भई हमें अपना झालमुड़ी खिलाओ, कितने का है?' बंगाल के ज़ोरदार चुनावी अभियान के बीच PM मोदी 10 रुपये की झालमुड़ी खाने दुकान पहुंचे, देखें VIDEO

भारततमिलनाडु में पटाखों की फैक्ट्री में धमाके से 16 से ज़्यादा लोगों की मौत; एम.के. स्टालिन ने शोक व्यक्त किया

भारतसामान में सैटेलाइट फ़ोन मिलने के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे पर 2 अमेरिकी हिरासत में लिए गए