लाइव न्यूज़ :

शशांक द्विवेदी का ब्लॉगः अंतरिक्ष में बड़ी छलांग की ओर बढ़ता देश

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: September 27, 2019 06:32 IST

अब तक तीन भारतीय अंतरिक्ष में जा चुके हैं. इसमें वर्ष 1984 में राकेश शर्मा सोवियत रूस की मदद से अंतरिक्ष में गए थे. इसके अलावा भारत की कल्पना चावला और सुनीता विलियम्स ने भी भारत का नाम इस क्षेत्र में रोशन किया है.

Open in App

चंद्रयान-1, मंगल यान और चंद्रयान 2 की  कामयाबी के बाद भारत की निगाहें अब आउटर स्पेस पर हैं. इसरो ग्रहों की तलाश के लिए कई मिशन भेजने की योजना बना रहा है, जिसमें मानव मिशन भी शामिल है. पिछले दिनों भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो के अध्यक्ष के. सिवन ने कहा कि देश दिसंबर 2021 तक मनुष्य को अंतरिक्ष में भेजने के अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम को चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने की इसरो की योजना बेशक पूरी नहीं हो सकी हो लेकिन इसका गगनयान मिशन पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

भारत ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश होगा. अब तक अमेरिका, रूस और चीन ने ही अंतरिक्ष में अपना मानवयुक्त यान भेजने में सफलता पाई है. अब तक तीन भारतीय अंतरिक्ष में जा चुके हैं. इसमें वर्ष 1984 में राकेश शर्मा सोवियत रूस की मदद से अंतरिक्ष में गए थे. इसके अलावा भारत की कल्पना चावला और सुनीता विलियम्स ने भी भारत का नाम इस क्षेत्र में रोशन किया है.

इसरो की योजना के मुताबिक 7 टन भार, 7 मीटर ऊंचे और करीब 4 मीटर व्यास की गोलाई वाले गगनयान को जीएसएलवी (एमके-3) राकेट से अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया जाएगा. प्रक्षेपित करने के 16 से 20 मिनट में यह कक्षा में पहुंच जाएगा. इसको धरती की सतह से 300-400 किमी की दूरी वाली कक्षा में स्थापित किया जाएगा. भारत अपने अंतरिक्ष यात्रियों को व्योमनट्स नाम देगा क्योंकि संस्कृत में व्योम का अर्थ अंतरिक्ष होता है.

इसरो के फ्यूचर प्रोग्राम के तहत जीएसएलवी मार्क-3 नेक्स्ट जेनरेशन लॉन्च वेहिकल चार टन के अंतरिक्षयान को अंतरिक्ष की कक्षा में भेजने में सक्षम होगा. इसका मकसद दो या तीन अंतरिक्ष यात्रियों समेत यानी मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन की दिशा में कामयाबी हासिल करना है. अगले कुछ सालों में इसे अंजाम देने के मकसद से इस मिशन के लिए 12.4 अरब की रकम का आवंटन किया गया था. इस अभियान के संदर्भ में इसरो के समक्ष तीन बड़ी तकनीकी चुनौतियां हैं. इसके दायरे में पर्यावरण नियंत्रण, लाइफ सपोर्ट सिस्टम, क्रू इस्केप सिस्टम और फ्लाइट सूट व मौजूदा गतिविधियों को सफल तरीके से संचालित करना बड़ी चुनौती है.

इसरो अध्यक्ष के अनुसार दिसंबर 2020 तक हमारे पास मानव अंतरिक्ष विमान का पहला मानव रहित मिशन होगा. हमने दूसरे मानव रहित अंतरिक्ष विमान का लक्ष्य जुलाई 2021 तक रखा है. इसके बाद दिसंबर 2021 तक पहला भारतीय हमारे अपने रॉकेट द्वारा ले जाया जाएगा. देश के लिए गगनयान मिशन बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह देश की विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षमता को बढ़ावा देगा.

टॅग्स :चंद्रयानभारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPSLV-C62 Mission: लॉन्च के बाद इसरो का रॉकेट कंट्रोल से बाहर, 16 अंतरिक्ष में खो गए सैटेलाइट

भारत2026 में मानवरहित गगनयान मिशन और निजी रॉकेट लांचर, अंतरिक्ष क्षेत्र की प्रमुख बातें

भारतसतीश धवन अंतरिक्ष केंद्रः 2025 में एक और खुशी, ‘सॉलिड मोटर स्टैटिक टेस्ट फैसिलिटी’ के तीसरे चरण संस्करण का सफल परीक्षण

भारतश्रीहरिकोटा से ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण, एलवीएम3-एम6 ने अब तक के सबसे भारी पेलोड के साथ भरी उड़ान

भारतWATCH: भारत की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान की दिशा में बड़ा कदम, इसरो ने 'गगनयान मिशन' की लैंडिंग के लिए जिम्मेदार पैराशूट का किया परीक्षण

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?