लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में अभी तो शिव-राज कायम रहेगा, लेकिन...

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: November 11, 2020 16:46 IST

सियासी रस्साकशी छोड़कर सरकार को मजबूत करने और जनहित के कामकाज पर ध्यान दिया जाता तो, न तो बीजेपी जोड़तोड़ में कामयाब होती और न ही कांग्रेस के हाथ आई सत्ता कांग्रेस के हाथ से निकलती.

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस की सरकार के दौरान कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच कैसी सियासी रस्साकशी चल रही थी. उप-चुनाव ने बीजेपी की शिवराज सिंह चौहान की सरकार को बरकरार रखने के साथ ही और ज्यादा मजबूती तो दे दी.सियासी समीकरण के मद्देनजर बीजेपी संगठन के स्तर पर आनेवाले समय में कई राजनीतिक परेशानियां सामने आएंगी.

एमपी उप-चुनाव में हालांकि बीजेपी को शिव-राज बचाने के लिए केवल 9 सीटों की जरूरत थी, इसलिए यह तो माना जा रहा था कि शिव-राज कायम रहेगा, लेकिन बड़ा सवाल कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर है.

यह बात अलग है कि बीजेपी ने सियासी जोड़तोड़ करके सत्ता हांसिल की थी, परन्तु जनता ने यह भी देखा था कि कांग्रेस की सरकार के दौरान कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच कैसी सियासी रस्साकशी चल रही थी. यदि उस वक्त आपसी सियासी रस्साकशी छोड़कर सरकार को मजबूत करने और जनहित के कामकाज पर ध्यान दिया जाता तो, न तो बीजेपी जोड़तोड़ में कामयाब होती और न ही कांग्रेस के हाथ आई सत्ता कांग्रेस के हाथ से निकलती.

हालांकि, उप-चुनाव ने बीजेपी की शिवराज सिंह चौहान की सरकार को बरकरार रखने के साथ ही और ज्यादा मजबूती तो दे दी है, लेकिन बदलते सियासी समीकरण के मद्देनजर बीजेपी संगठन के स्तर पर आनेवाले समय में कई राजनीतिक परेशानियां सामने आएंगी.

खासकर, पुराने भाजपाइयों और नए भाजपाइयों के बीच तालमेल करना आसान नहीं है. बड़ा सवाल शिवराज सिंह चौहान की सियासी हैसियत को लेकर भी है, क्योंकि भविष्य में जहां शिवराज के सामने आगे बढ़ने के लिए केवल प्रधानमंत्री पद है, तो सिंधिया कब तक सीएम की कुर्सी ने नजरें हटा कर रखेंगे.

कांग्रेस में भी तो उनकी सीएम बनने की योग्यता के कारण ही वे कमलनाथ के सियासी निशाने पर रहे थे. शिवराज सिंह की सरकार चलाने की योग्यता तो पहले से ही साबित हो चुकी है, लेकिन मोदी-शाह का सिंधिया को संरक्षण उनके लिए राजनीतिक उलझने बढ़ाने वाला साबित हो सकता है?

टॅग्स :उपचुनावमध्य प्रदेशभोपालशिवराज सिंह चौहानकमलनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसज्योतिरादित्य सिंधियादिग्विजय सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल