पीएम मोदी ने इंटरव्यू में किया दावा, 'हम 2019 में 2014 से ज्यादा सीटें लाएंगे'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 9, 2019 08:01 PM2019-04-09T20:01:13+5:302019-04-09T20:01:13+5:30

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होगा। चुनाव के सातवें और आखिरी चरण का मतदान 19 मई को होगा। चुनाव नतीजे 23 मई को आएंगे।

lok sabha elections 2019 pm narendra modi exclusive interview to news 18 and its message | पीएम मोदी ने इंटरव्यू में किया दावा, 'हम 2019 में 2014 से ज्यादा सीटें लाएंगे'

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को एक निजी टीवी चैनल को विशेष इंटरव्यू दिया। बुधवार को लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण का मतदान होना है। (फाइल फोटो)

लोकसभा चुनाव प्रचार चरम पर है। पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार खत्म हो गया है। 11 अप्रैल को 20 राज्य के 91 सीटों पर मतदान होगा। प्रचार खत्म होते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साक्षात्कार प्रसारित हुआ। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि संकल्प से सत्ता सिंहासन पर जोर दिया।

मोदी ने साक्षात्कार में कहा कि जहां हमने 2022-2024 का विजन पेश किया। यह धरती से जुड़ा है। हम गांव में विकास करना चाहता है। हम मानकीकरण पर जोर दे रहे हैं। कांग्रेस ने घोषणापत्र जारी किया है और हमने संकल्प पत्र जारी किया। हम सभी देश का चौकीदार है। 60 साल के शासन काल में कांग्रेस ने अन्याय किया है।

इस कारण कांग्रेस ने न्याय शब्द गढ़ा है। कांग्रेस से हर कोई न्याय मिल रहा है। चाहे वह 1984 सिख दंगा हो या भोपाल पीड़ित न्याय मांग रहे हैं। देश का हर कोई कांग्रेस से न्याय मांग रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल, बाबा साहब आंबेडकर सहित कई महापुरुष कांग्रेस से न्याय मांग रहे हैं। 

2019 में हम 2014 से अधिक सीट लाएंगे

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2019 में हम 2014 से अधिक सीट लाएंगे। मेरा विश्वास है कि देश की जनता हमें पूर्ण बहुमत देगी। इस समय देश में महागठबंधन नहीं बेदल गठबंधन हुआ है। मायावती डूबती नैया हैं। सभी विपक्षी डूब रहे हैं। पूरे देश में मोदी लहर है।

हमसे अधिक राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मेहनत करते हैं। सरकार बनाने में हमें कोई दिक्कत नहीं है। हम सर्वमत पर विश्वास करते है। देश चलाना है। गठबंधन पर हमें कोई दिक्कत नहीं है। एनडीए में हर किसी का स्वागत है। राहुल गांधी आखिर क्यों अमेठी से भाग गए। इसका मतलब है कि राहुल की नींव खिसक गई है। इसका मतलब है कि अमेठी में विकास जीरो है। 

हम संकल्प करते है, वादे नहीं

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम संकल्प लेते है। घोषणापत्र से घोषणा नहीं करते है। घोषणा करना घोषणावीर का काम है। भाजपा राममंदिर, अनुच्छेद 35-ए, अनुच्छेद-370, समान नागरिक संहिता, नागरिकता संशोधन कानून लागू करना और आतंकवाद को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी।

Web Title: lok sabha elections 2019 pm narendra modi exclusive interview to news 18 and its message