सतपाल मलिक: कश्मीर के अच्छे दिन

By वेद प्रताप वैदिक | Published: August 24, 2018 04:24 AM2018-08-24T04:24:33+5:302018-08-24T04:24:33+5:30

कश्मीर में ऐसा माहौल तैयार कर सकते हैं कि मोदी की राह आसान हो जाए। इमरान भी कश्मीर समस्या को बातचीत के जरिये सुलझाने के लिए बेताब दिखाई पड़ रहे हैं।

jammu kashmir satpal malik new governor | सतपाल मलिक: कश्मीर के अच्छे दिन

सतपाल मलिक: कश्मीर के अच्छे दिन

ऐसा लगता है कि जम्मू-कश्मीर के अच्छे दिन आनेवाले हैं। उधर इमरान खान का प्रधानमंत्नी बनना और इधर बिहार के राज्यपाल सतपाल मलिक का जम्मू-कश्मीर का राज्यपाल बनना काफी आशा जगाता है। मुङो विश्वास है कि जनरल मुशर्रफ के साथ अटलजी और मनमोहन सिंहजी ने जम्मू-कश्मीर को लेकर जो समझ बनाई थी, वह फिर आगे बढ़ सकती है। पिछले 50 वर्षो में कश्मीर के राज्यपाल या तो कुछ नौकरशाह रहे हैं या फौज के सेवानिवृत्त अफसर। यह पहला मौका है कि सदरे-रियासत डॉ। कर्ण सिंह के बाद मलिक जैसे सक्रि य राजनेता के हाथ में कश्मीर की बागडोर सौंपी गई है। 

मलिक की घोषणा ने मेरे दिल में चिंता और उल्लास, दोनों को एक साथ पैदा किया। चिंता इसलिए कि एक तो इस समय कश्मीर में कोई चुनी हुई सरकार नहीं है। दूसरा, वहां जबर्दस्त हिंसा और प्रदर्शनों का दौर चलता रहा है। तीसरा, इसे रोकने का संकेत अभी तक पाकिस्तानी फौज ने नहीं दिया है। सतपाल जैसे खुले दिल के नेता रहे हैं उससे उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा की भी चिंता हो रही है। पिछले 50-55 साल से उन्हें मैं करीब से जानता रहा हूं। वे मेरे विवि के लोकप्रिय छात्न नेता रहे हैं। वे मूलत: समाजवादी हैं, बल्कियह कहूं तो सही होगा कि वे आर्यसमाजवादी हैं। 

वे विधायक, सांसद और केंद्रीय मंत्नी रह चुके हैं। उन्हें कोई संकीर्ण और सांप्रदायिक नहीं कह सकता। मुङो उल्लास इस बात का है कि सतपालजी हुर्रियत के नेताओं, कश्मीर की जनता और यहां तक कि आतंकवादी तत्वों से भी सीधे बात करने की क्षमता रखते हैं। वे कश्मीर में ऐसा माहौल तैयार कर सकते हैं कि मोदी की राह आसान हो जाए। इमरान भी कश्मीर समस्या को बातचीत के जरिये सुलझाने के लिए बेताब दिखाई पड़ रहे हैं। यह सतपाल मलिक के लिए उनके राजनीतिक जीवन का सबसे बड़ा चुनौती भरा अवसर है। यदि 2019 के आम चुनाव के पहले सतपाल मलिक की कोई पहल सफल होती दिखी तो मोदी को बड़ी मदद मिल सकती है।

Web Title: jammu kashmir satpal malik new governor

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे