लाइव न्यूज़ :

देश की सुरक्षा में नए आयाम जोड़ने के प्रयास

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: January 1, 2024 09:55 IST

दुनिया में सुरक्षा सहित विकास के क्षेत्र में बढ़ती चुनौतियों के बीच सभी देशों की चिंता बढ़ी है, जिसे दूर करने के लिए अंतरिक्ष में भेजे गए उपग्रह बहुत सहायता कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका, रूस, चीन जैसे देशों के बाद भारत ने अपना पहला जासूसी उपग्रह वर्ष 2009 में भेजा थाभारत को जासूसी उपग्रह की जरूरत तब महसूस हुई थी, जब समुद्री सीमा से आतंकी मुंबई में आएइससे सीमाओं पर होने वाली घुसपैठ पर रोक लगाने में सहायता मिलेगी

दुनिया में सुरक्षा सहित विकास के क्षेत्र में बढ़ती चुनौतियों के बीच सभी देशों की चिंता बढ़ी है, जिसे दूर करने के लिए अंतरिक्ष में भेजे गए उपग्रह बहुत सहायता कर रहे हैं। जलवायु से लेकर भौगोलिक स्थितियों को समझने तथा दुश्मन देशों की गतिविधियों को जानने के लिए उपग्रह काफी मददगार साबित हो रहे हैं।

अमेरिका, रूस, चीन जैसे देशों के अनेक जासूसी उपग्रह अंतरिक्ष में होने के बाद भारत ने अपना पहला जासूसी उपग्रह वर्ष 2009 में भेजा था। उसके बाद तीन और उपग्रह भेजे गए। किंतु अब अगले पांच साल में जमीन से जुड़ी खुफिया जानकारियों को जमा करने के लिए 50 जासूसी उपग्रह भेजने की तैयारी आरंभ हो गई है।

इस बात को सार्वजनिक रूप से इसरो के प्रमुख डॉ एस सोमनाथ ने बताया है। अलग-अलग ऊंचाई पर तैनात किए जाने वाले इन उपग्रहों की सहायता से दुश्मनों की हरकतों पर नजर रखी जा सकेगी। इससे सीमाओं पर होने वाली घुसपैठ पर रोक लगाने में सहायता मिलेगी। इनके माध्यम से सैनिकों की आवाजाही पर नजर रखी जा सकेगी।

वैसे वर्ष 2009 में भारत को जासूसी उपग्रह की जरूरत तब महसूस हुई थी, जब समुद्री सीमा से मुंबई में आए आतंकवादियों ने हमले किए थे। उसके बाद से चुनौतियां कम नहीं हुईं, बल्कि बढ़ी ही हैं। उत्तरी सीमा हो या फिर दक्षिणी क्षेत्र अथवा पूर्व-पश्चिम का मामला, सभी स्थानों पर तकनीकी स्तर पर मजबूत होकर ही चुनौतियों से निपटा जा सकता है।

यूं देखा जाए तो भारत अपने स्वभाव के अनुसार एक तरफ जहां दुनिया के विकसित देशों की तुलना में जासूसी के मामले में पीछे है, वहीं दूसरी ओर अमेरिका सहित अनेक देशों में इसे लेकर होड़ मची है। बीते समय में भी भारत ने जासूसी के मुद्दे को बहुत मामूली तरीके और दबे-छिपे अंदाज में अंजाम दिया किंतु पचास उपग्रहों को छोड़े जाने की सार्वजनिक घोषणा नए भारत का संदेश है, जो यह कहता है कि अब देश अपनी सुरक्षा संबंधी चिंताओं को अनदेखा नहीं कर सकता है।

यहां तक कि भारत ने दो महाद्वीपों पर बन रहे दुनिया के सबसे बड़े रेडियो टेलिस्कोप की योजना में भी भागीदारी ले ली है, जिसमें देश ने सहयोग राशि भी प्रदान की है। भारत को हमेशा ही पूर्वी सीमा पर चीन अपने सैनिकों की हलचल से और पश्चिमी सीमा पर पाकिस्तान आतंकवाद का पोषण कर चुनौती देता है। दक्षिण के समुद्री क्षेत्र में भी चीन की हलचल बनी रहती है।

ऐसे में केवल सैन्य संसाधनों को मजबूत कर ही काम नहीं चलाया जा सकता है। सेना को आधुनिक तकनीक की आवश्यकता है, जिस पर दुनिया के अनेक देश काम कर रहे हैं। अब भारत भी खुलेआम अपनी ताकत को हर स्तर पर बढ़ा रहा है, जो उसे दुनिया के नक्शे पर मजबूत राष्ट्र बनने में सहायक होगी। दरअसल ताकत का बोलबाला ही विकसित राष्ट्र का सपना साकार करेगा।

टॅग्स :इसरोभारतअमेरिकाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वट्रंप सरकार को मुनीर से खतरा! ईरान के हितों को बढ़ावा देने का बड़ा आरोप; अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: आखा तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; जानें क्या करें और क्या न करें?

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

विश्व20 लाख बैरल तेल ले जा रहे भारतीय टैंकर पर ईरान की नौसेना ने किया हमला, बरसाई गोलीबारी

भारत अधिक खबरें

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस बार भाजपा सरकार पक्की है...

भारत"आत्मसमर्पण करो वरना बख्शा नहीं जाएगा", बंगाल में PM मोदी ने दी TMC को 'अंतिम चेतावनी'

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में