लाइव न्यूज़ :

किसान आंदोलनः सीएम गहलोत ने मोदी सरकार पर निशाना साधा, कहा-पूरे देश के किसान सड़कों पर हैं

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: December 5, 2020 19:21 IST

सरकार ने तीन दिन का समय मांगा है, 9 दिसंबर को सरकार हमें प्रपोज़ल भेजेगी, उस पर विचार करने के बाद बैठक होगी। 8 तारीख को भारत बंद ज़रूर होगा, ये कानून ज़रूर रद्द होंगे.

Open in App
ठळक मुद्देजब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाएंगी तब तक संघर्ष जारी रहेगा.चिल्ला बॉर्डर को किसानों ने ब्लॉक किया हुआ है.

कांग्रेस शासित चार प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा था, जिससे किसानों की बातें रखी जा सकें, लेकिन राष्ट्रपति से समय नहीं मिल सका, यह कहना है राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का, जिन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट करके किसान आंदोलन को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है.

याद रहे, पिछले राष्ट्रपति चुनाव में दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी को बीजेपी की ओर से राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाए जाने की सियासी चर्चाएं थीं, लेकिन पीएम मोदी जानते थे कि यदि आडवाणी राष्ट्रपति बन गए, तो वे एकतरफा फैसले नहीं ले पाएंगे. इस दौरान कई बार ऐसे मौके आए, जब राष्ट्रपति की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

सीएम गहलोत ने ट्वीट किया- केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों, किसान सगंठनों, कृषि विशेषज्ञों से बिना चर्चा किये तीनों कृषि बिल बनाये. इन तीनों बिलों को संसद में भी आनन-फानन में बिना चर्चा किये बहुमत के दम पर असंवैधानिक तरीके से पास कराया, जबकि विपक्ष इन बिलों को सेलेक्ट कमेटी को भेजकर चर्चा की मांग कर रहा था.

केंद्र सरकार ने इन बिलों पर किसी से कोई चर्चा नहीं की जिसके चलते आज पूरे देश के किसान सड़कों पर हैं. नये किसान कानूनों पर किसानों की बात रखने के लिये पहले पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा, लेकिन उन्हें समय नहीं दिया गया.

फिर हम सभी चारों कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा जिससे किसानों की बातें रख सकें, लेकिन राष्ट्रपति की कोई मजबूरी रही होगी, इस कारण हमें समय नहीं मिल सका. किसानों की बात केंद्र सरकार ने नहीं सुनी, जिसके कारण आज किसान पूरे देश में आंदोलन कर रहे हैं.

लोकतंत्र के अंदर संवाद सरकार के साथ इस प्रकार कायम रहते तो यह चक्का जाम के हालात नहीं बनते एवं आमजन को तकलीफ का सामना नहीं करना पड़ता. उनका कहना है कि केंद्र सरकार को अविलंब तीनों नये कृषि कानूनों को वापस लेना चाहिये और अन्नदाता के साथ किये दुर्व्यवहार के लिये माफी मांगनी चाहिये!

टॅग्स :किसान विरोध प्रदर्शनपंजाबअशोक गहलोतनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएहसान नहीं, महिलाओं का ये हक है!

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

भारत'भई हमें अपना झालमुड़ी खिलाओ, कितने का है?' बंगाल के ज़ोरदार चुनावी अभियान के बीच PM मोदी 10 रुपये की झालमुड़ी खाने दुकान पहुंचे, देखें VIDEO

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस बार भाजपा सरकार पक्की है...

भारत"आत्मसमर्पण करो वरना बख्शा नहीं जाएगा", बंगाल में PM मोदी ने दी TMC को 'अंतिम चेतावनी'

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: मुर्शिदाबाद में वोटर लिस्ट से पूरे परिवार का नाम गायब, मतदाता सूची से कटा नाम; जानें सिस्टम की चूक या साजिश?

भारतझीलों को बीमार कर रहा माइक्रोप्लास्टिक

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

भारततमिलनाडु में पटाखों की फैक्ट्री में धमाके से 16 से ज़्यादा लोगों की मौत; एम.के. स्टालिन ने शोक व्यक्त किया

भारतसामान में सैटेलाइट फ़ोन मिलने के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे पर 2 अमेरिकी हिरासत में लिए गए