लाइव न्यूज़ :

Assembly Polls 2024: मुफ्त की रेवड़ियों पर आखिर कोई सवाल क्यों नहीं उठता?

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: November 9, 2024 14:07 IST

Assembly Polls 2024: हैरानी की बात यह है कि प्राय: सभी राजनीतिक दल यह काम इस तरह से करते हैं कि लगने लगता है कि क्या राजनीति में जिम्मेदारी नाम की कोई चीज नहीं बची है?

Open in App
ठळक मुद्देरोजगार या स्वरोजगार उपलब्ध कराने में विफल रहे हैं? मुफ्त में लुटाने को किसी भी तरह से उचित नहीं ठहराया जा सकता.युवाओं, महिलाओं या किसानों को कौशल विकास के लिए मुफ्त में प्रशिक्षण देना सुनिश्चित किया जाए तो यह एक स्वागत योग्य कदम है.

Assembly Polls 2024: चुनावों में मुफ्त की रेवड़ियां बांटते हुए लोकलुभावन घोषणाएं किए जाने का बढ़ता चलन बेहद खतरनाक है. विडंबना यह है कि चुनावों के दौरान ही राजनीतिक दलों को जनता की समस्याओं-तकलीफों का ध्यान आता है और इन्हें दूर करने का उन्हें सबसे सरल तरीका मुफ्त की रेवड़ियां बांटना ही लगता है, फिर भले ही राज्य या देश आर्थिक बोझ के गर्त में और नीचे धंसता चला जाए. हैरानी की बात यह है कि प्राय: सभी राजनीतिक दल यह काम इस तरह से करते हैं कि लगने लगता है कि क्या राजनीति में जिम्मेदारी नाम की कोई चीज नहीं बची है?

समाज के किसी भी वर्ग को मुफ्त में पैसे देना या देने का वादा करना क्या यह साबित नहीं करता कि आप उन्हें रोजगार या स्वरोजगार उपलब्ध कराने में विफल रहे हैं? राजकोष लबालब हो, तब भी उसे मुफ्त में लुटाने को किसी भी तरह से उचित नहीं ठहराया जा सकता, फिर अपने देश में तो प्राय: हर राज्य कर्ज में डूबा हुआ है और फिर भी राजनीतिक दल चुनावों के दौरान सरकारी खजाना लुटाने की होड़ में एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश करते हैं. महाराष्ट्र - जहां एक पखवाड़े के अंदर चुनाव होने जा रहा है और चुनाव प्रचार जोरों पर जारी है - भी इसका अपवाद नहीं है.

राज्य पर पहले से 7.5 लाख करोड़ रुपए का कर्ज है और चुनावों में जो भी सरकार चुनकर आएगी, वह अगर अपने चुनावी वादों को पूरा करेगी तो राज्य की वित्तीय स्थिति को चरमराते देर नहीं लगेगी. युवाओं, महिलाओं या किसानों को कौशल विकास के लिए मुफ्त में प्रशिक्षण देना सुनिश्चित किया जाए तो यह एक स्वागत योग्य कदम है.

क्योंकि अपने उस कौशल से वे राज्य की उत्पादकता बढ़ाने में सहायक होंगे, लेकिन मुफ्त में कुछ भी प्रदान करने से राज्य को क्या हासिल होता है? विडंबना यह है कि जो दल विपक्ष में रहते हुए सत्तारूढ़ दल की इसके लिए आलोचना करता है, सत्ता हासिल करने के लिए उसे भी वही तरीके अपनाने में कोई संकोच नहीं होता और इस मामले में सब एक ही थैली के चट्टे-बट्टे नजर आते हैं.

जिस मध्यम वर्ग की गाढ़ी कमाई से भरने वाले राजकोष को राजनीतिक दल मुफ्त में लुटाते हैं, जब तक वह इस कुप्रथा के खिलाफ खड़ा होकर मुफ्त की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए राजनीतिक दलों को कठघरे में खड़ा नहीं करेगा, तक तक शायद मतदाताओं को नेता मूर्ख ही समझते रहेंगे और  चुनावों के दौरान हमें लॉलीपॉप दिखाते रहेंगे!  

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024BJPकांग्रेसचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस बार भाजपा सरकार पक्की है...

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारत अधिक खबरें

भारतTMC, DMK और SP में महिला लोकसभा सांसदों का प्रतिशत सबसे ज़्यादा, जानें कोटा विवाद के बीच अन्य पार्टियाँ कहाँ खड़ी हैं?

भारत"आत्मसमर्पण करो वरना बख्शा नहीं जाएगा", बंगाल में PM मोदी ने दी TMC को 'अंतिम चेतावनी'

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में