लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: बाल विवाह के खिलाफ असम सरकार जैसा अभियान पूरे देश में चलना चाहिए

By रमेश ठाकुर | Updated: February 8, 2023 15:00 IST

बाल विवाह के विरुद्ध असम सरकार की कठोर कार्रवाई इस समय चर्चा में है. बाल विवाह के आरोपियों पर पुलिस-प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई राज्य में हो रही है.

Open in App

बाल विवाह के खिलाफ असम सरकार के अभियान का स्वागत न सिर्फ समूचा देश कर रहा है बल्कि केंद्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग से लेकर बालकल्याण संस्थान व केंद्रीय जन सहयोग एवं बाल विकास संस्थान भी कर रहे हैं.

बाल विवाह के विरुद्ध असम सरकार की कठोर कार्रवाई इस समय चर्चा में है. वहां बाल विवाह के आरोपियों पर पुलिस-प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई हो रही है. सरकार के इस कदम की प्रशंसा सब कर रहे हैं, सिर्फ मुट्ठी भर लोग ऐसे हैं जो विरोध में खड़े हैं. 

ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट यानी एआईयूडीएफ अभियान के विरोध में है. उसका तर्क है कि असम सरकार ने बिना कानून बनाए गैर-कानूनी रूप से कार्रवाई शुरू की है. लेकिन उन्हें कौन बताए कि बालविवाह निषेध अधिनियम का प्रावधान केंद्रीय स्तर पर पूरे देश में अमल में है! यही कानून राज्यों में भी प्रभावी है, कुछेक राज्यों में तो अपने भी कानून हैं जो बाल विवाह के विरुद्ध कार्य करते हैं.

असम में बाल विवाह के लिए जिम्मेदार हजारों लोगों की गिरफ्तारियां हुई हैं. कम उम्र में विवाह होने से बच्चियां केंद्र सरकार की महिलाओं की सशक्तिकरण मुहिम से दूर हो जाती हैं. इसके अलावा उनका स्वास्थ्य एवं पोषण भी पूरा नहीं हो पाता. कम उम्र में मां बनना तो सबसे घातक होता है. 

आजादी के बाद हिंदुस्तान में वैसे तो कई कुप्रथाओं ने समाज को परेशान किया, पर वक्त जैसे-जैसे आगे बढ़ा, लोगों में अच्छे-बुरे की समझ बढ़ी, सामाजिक चेतनाएं जागीं, कुप्रथाओं पर बदलती व्यवस्थाओं ने तगड़ा प्रहार करना शुरू किया. देखा जाए तो कई कुप्रथाएं एक-एक करके ध्वस्त होती गईं. 

बाल विवाह भी एक कुप्रथा है लेकिन यह अभी तक जिंदा है. इसे खत्म करने के लिए असम सरकार जैसे अभियान पूरे देश में चलने चाहिए.

टॅग्स :असम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

भारत'भई हमें अपना झालमुड़ी खिलाओ, कितने का है?' बंगाल के ज़ोरदार चुनावी अभियान के बीच PM मोदी 10 रुपये की झालमुड़ी खाने दुकान पहुंचे, देखें VIDEO

भारततमिलनाडु में पटाखों की फैक्ट्री में धमाके से 16 से ज़्यादा लोगों की मौत; एम.के. स्टालिन ने शोक व्यक्त किया

भारतसामान में सैटेलाइट फ़ोन मिलने के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे पर 2 अमेरिकी हिरासत में लिए गए