लाइव न्यूज़ :

अभिषेक कुमार सिंह का ब्लॉग: आग की बढ़ती घटनाएं और सुरक्षा के सवाल

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 28, 2019 08:58 IST

सूरत के तक्षशिला शॉपिंग मॉल में कोचिंग सेंटर में 23 जिंदगियां लीलने वाले भयानक अग्निकांड से अगर अब भी सबक नहीं लिया गया तो नतीजे बहुत भयावह हो सकते हैं. वजह यह है कि हमारे देश में शहरीकरण तेज रफ्तार पकड़ चुका है और नियमों को धता बताकर घर, दफ्तर, मकान, बाजार आदि बनाने के मामले में हर कोई आगे है.

Open in App

आधुनिक वक्त के निर्माण का जो सबसे चिंताजनक पहलू इधर कुछ वर्षो में निकलकर सामने आया है, वह यह है कि शहरी इमारतें बाहर से तो लकदक दिखाई देती हैं, लेकिन उनके अंदर मामूली चिंगारियों को हवा देकर भीषण अग्निकांड में बदल देने वाली अनेक चीजें मौजूद रहती हैं. एक बार कहीं कोई बिजली का तार सुलगता है तो वह मामूली घटना भी भयानक हादसे में बदल जाती है.  

सूरत के तक्षशिला शॉपिंग मॉल में कोचिंग सेंटर में 23 जिंदगियां लीलने वाले भयानक अग्निकांड से अगर अब भी सबक नहीं लिया गया तो नतीजे बहुत भयावह हो सकते हैं. वजह यह है कि हमारे देश में शहरीकरण तेज रफ्तार पकड़ चुका है और नियमों को धता बताकर घर, दफ्तर, मकान, बाजार आदि बनाने के मामले में हर कोई आगे है.भूलना नहीं चाहिए कि ज्यादातर मामलों में आग किसी बेहद छोटे कारण से शुरू होती है, जैसे मामूली शॉर्ट सर्किट या बिजली के किसी खराब उपकरण का आग पकड़ लेना. यह बात बहुत पहले समझ में आ गई थी पर अफसोस है कि ऐसी मामूली वजहों की असरदार रोकथाम अब तक नहीं हो सकी.आज की आधुनिक रसोइयों में रखे फ्रिज-माइक्रोवेव से लेकर एसी, कम्प्यूटर जैसे उपकरण और फॉल्स सीलिंग के भीतर की जाने वाली वायरिंग महज एक शॉर्ट सर्किट के बाद काबू नहीं किए जा सकने वाले आग के शोले पैदा कर रही है. यह सिर्फ इत्तफाक नहीं है कि दो साल पहले लंदन के 24 मंजिला ग्रेनफेल टावर की आग के पीछे इमारत के एक फ्लैट में रखे रेफ्रिजरेटर में हुए विस्फोट को अहम वजह माना गया था, वहीं मुंबई में मोजो और वन-वे नामक रेस्टोरेंट की आग शॉर्ट सर्किट की देन बताई गई. सूरत की इमारत में आग की शुरुआती वजह शॉर्ट सर्किट ही बताई जा रही है, जिसे ज्वलनशील तत्वों जैसे कि छत में थर्मोकोल और पीओपी (प्लास्टर ऑफ पेरिस) से हुई साज-सज्जा, छत पर रखे टायरों आदि ने चंद सेकेंडों में भड़का दिया.एक उल्लेखनीय बात यह है कि हमारे देश में स्कूल-कॉलेजों से लेकर दफ्तरों और फैक्ट्रियों तक में प्राय: भूकंप से बचाव की ट्रेनिंग जरूर छोटे स्तर पर दी जाने लगी है, लेकिन आग से सुरक्षा का प्रशिक्षण नहीं दिया जाता. दो-चार संकेतकों और आग बुझाने वाले यंत्नों की स्थापना के अलावा कहीं भी यह  ट्रेनिंग नहीं दी जाती कि अचानक आग लगे तो कोई शख्स कैसे लेटकर और लुढ़कते हुए दरवाजों की तलाश करे, कैसे पानी से भीगे तौलिये मुंह पर लपेटकर धुएं से बचे और कैसे खुद के पहने कपड़े (पैंट आदि) उतार कर उनकी रस्सी बनाकर दूसरों को भी इमारत से बाहर निकाला जा सकता है. अगर कोचिंग सेंटर यह भी बताते कि अचानक आग लगे तो क्या करना चाहिए, तो शायद सूरत हादसे में किसी की जान नहीं जाती.

टॅग्स :गुजरातअग्नि दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमां मुझे माफ कर दो, अकेलापन महसूस करती हूं और दोस्त नहीं बना सकती?, 19 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा जिया डाकी ने फांसी लगाई और मां को 3 पेज में लिखा सुसाइड नोट?

भारतDelhi: सोते रह गए लोग और काल बन गई आग, रोहिणी की झुग्गियों में आग; तीन की मौत

क्राइम अलर्टबहुचराजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पैदल जा रहा था श्रद्धालु?, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला,  7 की मौत

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

भारत'भई हमें अपना झालमुड़ी खिलाओ, कितने का है?' बंगाल के ज़ोरदार चुनावी अभियान के बीच PM मोदी 10 रुपये की झालमुड़ी खाने दुकान पहुंचे, देखें VIDEO

भारततमिलनाडु में पटाखों की फैक्ट्री में धमाके से 16 से ज़्यादा लोगों की मौत; एम.के. स्टालिन ने शोक व्यक्त किया

भारतसामान में सैटेलाइट फ़ोन मिलने के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे पर 2 अमेरिकी हिरासत में लिए गए