लाइव न्यूज़ :

अयाज मेमन का कॉलम: खिलाड़ियों की चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की चिंता

By अयाज मेमन | Updated: January 17, 2021 09:36 IST

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान भारतीय खिलाड़ी चोट से जूझते नजर आए। आलम ये रहा कि प्लेइंग इलेवन तक की समस्या मैनेजमेंट के सामने खड़ी हो गई थी...

Open in App

पहले टेस्ट में करारी हार के बाद भारत ने जोरदार वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के साथ खेली जा रही सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली. विराट कोहली और मो. शमी की अनुपस्थिति में भी सीरीज में रोमांच बना हुआ है. सिडनी टेस्ट अनिर्णीत रहा लेकिन नैतिक जीत तो भारत की ही हुई. पुजारा, पंत, विहारी, अश्विन ने खेल के अंतिम दिन संयमी बल्लेबाजी करते हुए अनूठी मिसाल कायम की. भारत चोटिल खिलाडि़यों की लंबी सूची के बीच चौथा टेस्ट खेल रही है. हालांकि टीम के कम अनुभवी युवा गेंदबाजों ने बढि़या प्रदर्शन किया है.

गाबा मैदान के इतिहास पर नजर डालने पर तेज गेंदबाजों का वर्चस्व दिखाई देता है. इसी को ध्यान में रखकर शार्दुल ठाकुर, नटराजन, मो. सिराज को टीम में शामिल किया गया. अश्विन की फिरकी की कमी को वॉशिंगटन सुंदर दूर कर रहे हैं. पिछले दो दिनों में भारतीय गेंदबाजों ने बढि़या प्रदर्शन किया है. उन्होंने मेजबानों को पहली पारी में 369 से आगे बढ़ने नहीं दिया. हालांकि, यह स्कोर भी कम नहीं है लेकिन पेन एंड कंपनी जिस 450 के स्कोर का सपना देख रही थी, वह पूरा नहीं हो पाया.

रोहित शर्मा 44 के स्कोर पर लियोन के खिलाफ बेवजह शॉट मारने के चक्कर में नहीं पड़ते तो भारतीय टीम तीसरे दिन मनोवैज्ञानिक लाभ मिलता. रोहित के आउट होने से ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. हालांकि अभी विकेट पर पुजारा और रहाणे विकेट पर है जबकि पंत, अग्रवाल और सुंदर के रूप में टीम के पास बल्लेबाजों की अच्छी फौज बाकी है.

टीम के लिए चोटिल खिलाडि़यों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय है. इसका असर टीम के अभियान पर जरूर पड़ा है. पहले टेस्ट के बाद कोहली की अनुपस्थिति और शमी, जडेजा का चोटिल होना परेशानी का सबब बना.

इसके बाद उमेश यादव और विहारी का दर्द बढ़ा तो बुमराह की पेट की मांसपेशियों मे खिंचाव आया. अश्विन पीट दर्द से परेशान तो सैनी ब्रिसबेन टेस्ट के पहले ही दिन चोटिल हो गए. इससे पूर्व ईशांत शर्मा और भुवनेश्वर कुमार आईपीएल के दौरान ही चोटिल हो गए जिसके कारण वह ऑस्ट्रेलिया नहीं जा सके.

अन्य देशों की तुलना में भारतीय खिलाड़ी लगातार चोटिल हो रहे हैं, इस पर विचार करने की जरूरत है. क्या इसकी मुख्य वजह बढ़ता कार्यभार, जरूरत से ज्यादा अभ्यास और फिटनेस को लेकर कैजुएल एप्रोच है? कहीं ऐसा तो नहीं छोटी-छोटी चोटों का उचित इलाज नहीं हो रहा है? इस पूरे मामले को बीसीसीआई को गंभीरता से लेने की जरूरत है. मामले की तह तक जाने के लिए विशेषज्ञों की समिति बनाई जानी चाहिए.

टॅग्स :भारत Vs ऑस्ट्रेलियाभारतीय क्रिकेट टीमऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

क्रिकेटमुझे ज्यादा पैसा नहीं मिलता?, आईपीएल छोड़ क्यों पीएसएल में खेल रहे एडम ज़म्पा?, विश्व की सबसे प्रतिष्ठित टी20 फ्रेंचाइजी प्रतियोगिता को क्यों छोड़ा?

क्रिकेटकौन हैं कूपर कोनाली?, आईपीएल डेब्यू में किया धमाका, 44 गेंद 5 चौके, 5 छक्के और  नाबाद 72 रन

क्रिकेटकैमरन ग्रीन क्यों नहीं कर सके गेंदबाजी?, केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा-क्रिकेट आस्ट्रेलिया से पूछो?

क्रिकेटIndian cricket schedule: 17 स्थान पर 22 मैच खेलेगी टीम इंडिया, 5 टेस्ट, 9 वनडे और 8 टी20, देखिए पूरी सूची

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट85 पर 6 विकेट… फिर रिंकू-रॉय ने किया चमत्कार, KKR ने छीन ली जीत!

क्रिकेटKKR VS RR: रिंकू सिंह की 53 रनों की पारी ने केकेआर को दिलाई IPL 2026 की पहली जीत, आरआर को 4 विकेट से हराया

क्रिकेटवरुण चक्रवर्ती ने IPL 2026 के निराशाजनक प्रदर्शन में केकेआर की सबसे बड़ी समस्या को किया उजागर

क्रिकेटSRH के एक फ़ैन ने लाइव मैच के दौरान नींबू लेकर पढ़े कुछ मंत्र और फिर अगली ही गेंद पर गिर गया शिवम दूबे का विकेट, वीडियो हुआ वायरल, WATCH