लाइव न्यूज़ :

Population News: बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण बहुत आवश्यक, जनसंख्या वृद्धि से पर्यावरण, प्राकृतिक संसाधन प्रभावित होंगे

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: January 12, 2024 13:52 IST

Population News: राजस्थान सरकार में हाल ही में मंत्री बनाए गए जनजाति विभाग के मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने एक विवादित बयान दिया है.

Open in App
ठळक मुद्दे आप खूब बच्चे पैदा करें, उन्हें छत देने का काम प्रधानमंत्री करेंगे. उदयपुर के नाई गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री के सामने मंच से दिया.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ समय पहले जनसंख्या नियंत्रण को देशभक्ति के बराबर बताया था.

Population News: बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण बहुत आवश्यक है, ताकि भारतीय जनमानस के लिए मूलभूत आवश्यकताओं की आपूर्ति को सुनिश्चित किया जा सके. देश में एक तरफ जहां जनसंख्या नियंत्रण पर जोर-शोर से बहस हो रही है वहीं दूसरी तरफ इस मसले पर राजस्थान सरकार में हाल ही में मंत्री बनाए गए जनजाति विभाग के मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने एक विवादित बयान दिया है.

मंत्री ने कहा कि आप खूब बच्चे पैदा करें, उन्हें छत देने का काम प्रधानमंत्री करेंगे. बाबूलाल खराड़ी ने यह बयान उदयपुर के नाई गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री के सामने मंच से दिया. इस पर वहां मौजूद लोगों ने तालियां भी बजा दीं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ समय पहले जनसंख्या नियंत्रण को देशभक्ति के बराबर बताया था.

उन्होंने कहा था कि समाज का वह लघु वर्ग, जो अपने परिवारों को छोटा रखता है, सम्मान का हकदार है. वह जो कर रहा है वह देशभक्ति का कार्य है. और अब, उन्हीं की पार्टी से जुड़े विधायक ने एक बेतुका बयान देकर चौंका दिया है. सभी को इस तथ्य से अवगत कराना होगा कि ‘जनसंख्या विस्फोट’ हमारे पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों को बुरी तरह प्रभावित करेगा.

अगली पीढ़ी के अधिकारों और प्रगति को सीमित कर देगा. जनसंख्या नियंत्रण के लिए या छोटे परिवारों को प्रोत्साहित करने के लिए कई राज्यों ने पहले से ही दंडात्मक प्रावधान लागू कर रखे हैं. दस से अधिक राज्य दो-बाल नीति की शर्तों को पूरा न कर पाने की स्थिति में योग्यता और अधिकार से जुड़े प्रतिबंध लगाते हैं.

इन प्रतिबंधों में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव लड़ने से लोगों पर रोक लगाना भी शामिल है. एक ऐसे देश में जनसंख्या नियंत्रण पर बहस बहुत जरूरी है जो वर्तमान में सबसे अधिक आबादी वाले देश चीन को पीछे छोड़ने वाला है. संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग के अनुमान के अनुसार, भारत की जनसंख्या 2030 तक 1.5 अरब और 2050 में 1.64 अरब तक पहुंच जाएगी.

आंकड़ों पर नजर डालें तो अभी हर साल एक हजार लोगों पर करीब 18 बच्चों का जन्म होता है. इसके उलट एक हजार की आबादी पर ही 7.60 लोगों की मौत होती है. मतलब जन्म दर का आंकड़ा मृत्यु दर से दो गुना से ज्यादा है. इसलिए भले ही जन्मदर घट रही है, लेकिन वो मृत्यु दर से अभी भी कहीं ज्यादा है.

जनसंख्या को स्थिर करना बेहद जरूरी है और समाज के हर वर्ग के लिए समय की मांग के अनुरूप अपने परिवार को सीमित रखने की जरूरत है. इसके लिए सख्ती नहीं, जनजागरूकता लानी होगी. साथ में यह भी ध्यान रखना होगा कि देश में युवा आबादी का संतुलन नहीं बिगड़ना चाहिए, अन्यथा चीन और ईरान जैसे विषम हालात पैदा हो सकते हैं. 

टॅग्स :राजस्थाननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

भारत'भई हमें अपना झालमुड़ी खिलाओ, कितने का है?' बंगाल के ज़ोरदार चुनावी अभियान के बीच PM मोदी 10 रुपये की झालमुड़ी खाने दुकान पहुंचे, देखें VIDEO

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस बार भाजपा सरकार पक्की है...

भारत"आत्मसमर्पण करो वरना बख्शा नहीं जाएगा", बंगाल में PM मोदी ने दी TMC को 'अंतिम चेतावनी'

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव