लाइव न्यूज़ :

उमेश चतुर्वेदी का ब्लॉगः लोककल्याणकारी भूमिका में बजट

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 2, 2019 09:24 IST

एक फरवरी को संसद में कार्यवाहक वित्त मंत्नी पीयूष गोयल ने जिस तरह खजाने का मुंह किसानों, मजदूरों और गरीब लोगों के लिए खोला है, उससे तो यही जाहिर होता है.

Open in App

साढ़े 27 साल पहले तत्कालीन वित्त मंत्नी मनमोहन सिंह ने देश की खस्ताहाल अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए उदारीकरण की राह तो पूरी तैयारी के साथ चुनी थी, लेकिन इस उदारीकरण ने जाने-अनजाने लोककल्याणकारी राज्य की अवधारणा को भी कमजोर करने में बड़ी भूमिका निभाई. हाल के वर्षो में उदारीकरण के जरिए दुनिया के ज्यादातर देशों में स्थापित हुए क्रोनी कैपिटलिज्म पर बड़ा आरोप यही रहा कि उसने अमीरों को जिस अनुपात में और ज्यादा अमीर बनाया, उस अनुपात में गरीबों की गरीबी दूर नहीं हुई.

1.9 ट्रिलियन डॉलर वाली हैसियत के साथ भारत को दुनिया की छठवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में बेशक इसी उदारीकरण का योगदान है. लेकिन यह भी सच है कि शस्य संस्कृति वाला अपने देश का किसान देश की बढ़ती आर्थिक ताकत के साथ ही चिंताओं के घेरे में रहा है. लेकिन लगता है कि अब समय का चक्र  घूम रहा है. भारतीय राजनीति एक बार फिर लोककल्याणकारी राज व्यवस्था को अपनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है. एक फरवरी को संसद में कार्यवाहक वित्त मंत्नी पीयूष गोयल ने जिस तरह खजाने का मुंह किसानों, मजदूरों और गरीब लोगों के लिए खोला है, उससे तो यही जाहिर होता है.

बजट भाषण में पांच एकड़ से कम के रकबा वाले किसानों को हर महीने पांच सौ रुपए देने का ऐलान हो या फिर एम्प्लॉई प्रोविडेंट फंड वाले लोगों के दुर्घटना बीमा को तीन लाख से छह लाख रुपया करना हो या फिर आयकर की छूट सीमा पांच लाख रुपए करना हो, ये प्रस्ताव शुद्ध रूप से उस व्यक्ति के हित में हैं, जिसकी आय बेहद सीमित है, जो समाज के निचले तबके से आता है. किसानों के लिए घोषित राहत का फायदा देश के करीब 12 करोड़ किसान परिवारों को मिलेगा. 

चुनावी साल में आए इस बजट को माना जाएगा कि यह उन किसानों और मजदूरों की बड़ी तादाद को पटाने और आकर्षित करने की कोशिश है, जो असल में शहरी नागरिकों की तुलना में ज्यादा संख्या में वोट देने के लिए निकलता है. वैसे सत्ता संभालते वक्त नरेंद्र मोदी के एक भाषण को याद किया जाना चाहिए, जिसमें उन्होंने कहा था कि चार साल कठोर परिश्रम करेंगे और आखिरी साल राजनीति. हो सकता है कि लोककल्याण की इन योजनाओं की भूमिका उनके मन में पहले से ही हो. वजह चाहे जो भी हो, लोक कल्याणकारी भूमिका में लौटती इस राजनीति और राज व्यवस्था का स्वागत ही किया जाना चाहिए. 

टॅग्स :बजट 2019बजट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतDelhi Budget 2026: दिल्ली का 'ग्रीन बजट' 2026, 21% पैसा सिर्फ पर्यावरण पर!

भारतDelhi Budget 2026: क्या है ANMOL स्कीम? सीएम रेखा गुप्ता ने बजट से दिया नवजात शिशुओं को तोहफा

कारोबारहोली-दिवाली पर प्रत्येक व्यक्ति को 1-1 एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने के लिए 260 करोड़ रुपये और बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए 406 करोड़ रुपये, वीडियो

भारतDelhi Budget 2026: रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, 9,092 करोड़ का सरप्लस!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?