लाइव न्यूज़ :

लोकमत संपादकीयः उम्मीदों के अनुरूप लोकलुभावन बजट

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 2, 2019 08:05 IST

किसानों के लिए जो साल में छह हजार रु. देने की घोषणा की गई है, वह कुछ खास नहीं है. किसानों की कजर्माफी की जो मांग जोर पकड़ रही थी, इसके जरिये सरकार ने उसकी मामूली भरपाई करने की कोशिश की है.

Open in App

मोदी सरकार का बहुप्रतीक्षित अंतरिम बजट कमोबेश उम्मीदों के अनुरूप ही दिखाई देता है. दो महीने बाद ही आम चुनाव होने वाले हैं, इसलिए जाहिर है कि इस अंतरिम बजट के माध्यम से सरकार द्वारा जनता को हरसंभव तरीके से लुभाने की कोशिश करने की उम्मीद थी. कहा जा सकता है कि सरकार पहली नजर में अपने इस प्रयास में सफल हुई है.

दो हेक्टेयर तक के किसानों के खाते में हर साल छह हजार रु. डालने तथा आयकर में छूट की सीमा ढाई लाख से बढ़ाकर पांच लाख रु. तक किए जाने की घोषणा को इसी लोकलुभावन कोशिश का उदाहरण कहा जा सकता है, क्योंकि सरकार यदि वास्तव में किसानों और मध्यम वर्ग की हितचिंतक होती तो इस तरह के कदम पिछले चार वर्षो में भी उठा सकती थी.

असल में पिछले दिनों देश के तीन प्रमुख राज्यों में जिस तरह से विधानसभा चुनावों में लोगों ने भाजपा के खिलाफ अपनी नाराजगी का इजहार किया, उससे सरकार समझ गई कि अगर अब आखिरी समय में भी आम लोगों के लिए कुछ ठोस नहीं किया गया तो आम चुनावों में इसका खामियाजा निश्चित रूप से भुगतना पड़ेगा. दरअसल सरकार ने पिछले चुनावों के समय रोजगार के अवसर बढ़ाने, किसानों की हालत सुधारने और मध्यम वर्ग को राहत देने के जो वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किए जाने से जनता में नाराजगी का माहौल है. लेकिन किसी भी बहाने सही, आम लोगों का अगर भला होता है तो उसका स्वागत किया जाना चाहिए.

हालांकि किसानों के लिए जो साल में छह हजार रु. देने की घोषणा की गई है, वह कुछ खास नहीं है. किसानों की कजर्माफी की जो मांग जोर पकड़ रही थी, इसके जरिये सरकार ने उसकी मामूली भरपाई करने की कोशिश की है. इसके अलावा श्रमिकों को जो 60 साल की उम्र के बाद तीन हजार रु. पेंशन देने की घोषणा की गई है, वह भी कोई बहुत आकर्षक नहीं है.

हर माह सौ-सौ रु. जमा कराने के बाद अगर तीस-पैंतीस साल बाद तीन हजार रु. हर माह मिलेंगे भी तो महंगाई को देखते हुए उस समय उसकी कितनी कीमत रहेगी? कुल मिलाकर सरकार ने दो माह पहले के विधानसभा चुनावों में पार्टी के खिलाफ नाराजगी प्रदर्शित करने वाले कमोबेश सभी वर्गो को खुश करने की कोशिश की है, क्योंकि रोजगार के घटते अवसरों और कृषि क्षेत्र की खराब होती हालत को देखते हुए ऐसा करना जरूरी था. अब देखना है कि आगामी आम चुनावों के मद्देनजर मतदाता इसे किस रूप में लेता है. 

टॅग्स :बजट 2019बजट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतDelhi Budget 2026: दिल्ली का 'ग्रीन बजट' 2026, 21% पैसा सिर्फ पर्यावरण पर!

भारतDelhi Budget 2026: क्या है ANMOL स्कीम? सीएम रेखा गुप्ता ने बजट से दिया नवजात शिशुओं को तोहफा

कारोबारहोली-दिवाली पर प्रत्येक व्यक्ति को 1-1 एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने के लिए 260 करोड़ रुपये और बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए 406 करोड़ रुपये, वीडियो

भारतDelhi Budget 2026: रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, 9,092 करोड़ का सरप्लस!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?