लाइव न्यूज़ :

सिर्फ नाम बदल देने से नहीं बदलेंगे हालात?, न रहेगा बांस, न बजेगी बांसुरी!

By विश्वनाथ सचदेव | Updated: June 30, 2025 05:20 IST

सरकार ने ऐलान कर दिया है कि अब सरकारी दस्तावेजों में राज्य के बेरोजगार युवाओं को ‘रोजगार खोजने वाला युवा’ कहा जाएगा.

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में दिख रहा है. वहां रातों-रात बेरोजगारी समाप्त कर दी गई है.सरकार ने बाकायदा घोषणा की है कि अब प्रदेश में कोई बेरोजगार नहीं है! मंत्री ने घोषणा कर दी है कि अब इन युवाओं को ‘आकांक्षी युवा’ कहा जाएगा.

शेक्सपियर ने भले ही कह दिया हो कि नाम में क्या रखा है, पर हकीकत तो यही है कि आपका नाम आपके चरित्र को बदलने की क्षमता रखता है. शायद इसी समझ का यह परिणाम है कि हमारी सरकारें नाम बदलने की नीति में विश्वास करती दिख रही हैं. गली-मोहल्लों के नाम बदलने से लेकर शहरों तक के नाम बदलने की देश में जैसे एक प्रतिस्पर्धा-सी चल रही है.  कोई भी राज्य इस काम में पीछे नहीं रहना चाहता. राज्य यह मानकर चलते दिख रहे हैं कि नाम बदलने की यह कवायद जादुई असर रखती है. इसी प्रवृत्ति का उदाहरण मध्य प्रदेश में दिख रहा है. वहां रातों-रात बेरोजगारी समाप्त कर दी गई है.

सरकार ने बाकायदा घोषणा की है कि अब प्रदेश में कोई बेरोजगार नहीं है! ऐसा नहीं है कि राज्य में सबको रोजगार मिल गया है.  हुआ यह है कि राज्य सरकार को बेरोजगारी की इस समस्या से निपटने का सबसे कारगर तरीका यह लग रहा है कि रोजगार की तलाश में सड़कों पर भटकते युवाओं का नाम ही बदल दिया जाए. न रहेगा बांस, न बजेगी बांसुरी!

इसलिए सरकार ने ऐलान कर दिया है कि अब सरकारी दस्तावेजों में राज्य के बेरोजगार युवाओं को ‘रोजगार खोजने वाला युवा’ कहा जाएगा. ऐसे में युवाओं को एक अच्छा-सा नाम भी दे दिया गया है. मध्य प्रदेश के कौशल विकास मंत्री ने घोषणा कर दी है कि अब इन युवाओं को ‘आकांक्षी युवा’ कहा जाएगा.

शेक्सपियर ने भले ही कुछ भी माना या कहा हो,  हमारी सरकार यह मानती है कि बेरोजगारी शब्द युवाओं का मनोबल गिराता है, इस शब्द का अस्तित्व ही समाप्त कर दिया जाना चाहिए. अब युवाओं पर इसका नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा. उनका मनोबल बना रहेगा. इस निर्णय के परिणामस्वरूप सरकारी नौकरियों में कार्यरत युवा उच्च पद पाने की आकांक्षा रखेंगे और बेरोजगार युवा नौकरी की आकांक्षा रखेंगे.

बेरोजगारी की समस्या का इससे अच्छा भला और क्या समाधान हो सकता है? सरकारी आंकड़ों और मान्यता के अनुसार मध्यप्रदेश में ‘आकांक्षी युवाओं’ की संख्या दिसंबर 2024 में 26 लाख थी, अब यह बढ़कर 29 लाख हो गई है. सरकारी आंकड़े यह भी बताते हैं कि सन्‌ 2020 से 2024 के दौरान राज्य में 27 रोजगार मेले लगाए गए थे, इनमें तीन लाख युवाओं को रोजगार के प्रस्ताव मिले थे.

अब सरकार यह मान रही है कि बेरोजगारों का नाम बदलने से रोजगार मिलने की गति में तेजी आएगी और जल्दी ही बेरोजगारी का खात्मा हो जाएगा.  अब शायद देश के अन्य राज्य भी मध्य प्रदेश से प्रेरणा प्राप्त करेंगे और समस्याओं के समाधान का यह नाम बदलू तरीका अपनाकर देश में एक नई क्रांति लाएंगे!

किसी भी समस्या का समाधान समस्या की आंख से आंख मिलाकर उसका सामना करने से होता है, न कि यह मान लेने से कि समस्या है ही नहीं. हमें यह मानना ही होगा कि बेरोजगारी और गरीबी हमारी बहुत बड़ी समस्या है- और चुनौती भी. इस समस्या का समाधान चुनौती को स्वीकार करके ही किया जा सकता है.  

टॅग्स :Madhya PradeshMohan Yadav
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?