लाइव न्यूज़ :

प्रकाश बियाणी का ब्लॉग: शेयर मार्केट में आई समय पूर्व दिवाली

By Prakash Biyani | Updated: September 21, 2019 06:39 IST

जिन कंपनियों ने 5 जुलाई से पहले शेयर बायबैक की घोषणा की थी उन पर वित्त मंत्री ने 20 फीसदी कर वापस ले लिया. मेट यानी मिनिमम अल्टरनेटिव टैक्स खत्म कर दिया. यह टैक्स ऐसी कंपनियों पर लगाया जाता है जो मुनाफा कमाती हैं.

Open in App

28 दिन के पांचवें प्रयास में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कड़े फैसले लेने का साहस जुटा पाईं. उन्होंने वित्तीय घाटा नियंत्रित रखने के लिए सालाना बजट में कॉर्पोरेट वल्र्ड पर करारोपण बढ़ाया था. उनके परंपरागत बजट से अर्थव्यवस्था सुस्ती और मंदी की गिरफ्त में फंसी तो कहा जाने लगा था कि वित्त मंत्री के चयन में नरेंद्र मोदी चूक गए हैं. निर्मला सीतारमण ने आज महिला शक्ति का प्रदर्शन करते हुए बजट में हुई भूलों को सुधारा. उन्हें रिजर्व बैंक से 1.72 लाख करोड़ रुपए मिले थे. इसमें से उन्होंने कॉर्पोरेट वर्ल्ड को आज 1.50 लाख करोड़ लौटा दिए.

वित्त मंत्री के राहत पैकेज ने सबसे पहले घरेलू कंपनियों और नई मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों पर कॉर्पोरेट टैक्स घटाया. जो घरेलू कंपनियां अन्य कोई छूट नहीं लेती हैं उन्हें अब सिर्फ22} टैक्स ही देना होगा. सरचार्ज और सेस मिलाकर प्रभावी टैक्स दर 25.1} होगी जो सेस और सरचार्ज मिलाकर 34.94} थी. यानी नई दरों के मुताबिक इन कंपनियों की टैक्स देनदारी करीब 10} घट जाएगी.

1 अक्तूबर के बाद बनने वाली घरेलू मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों के लिए टैक्स की दर 15 होगी. सरचार्ज और सेस मिलाकर प्रभावी टैक्स दर 17.01} होगी. नई कंपनियों के लिए अब तक सेस, सरचार्ज मिलाकर प्रभावी टैक्स दर 29.12 } थी. यानी नई कंपनियों की टैक्स देनदारी 12} कम हो जाएगी.  

शेयरों की बिक्री से कैपिटल गेन पर सरचार्ज बढ़ोत्तरी लागू नहीं होगी. जिन कंपनियों ने 5 जुलाई से पहले शेयर बायबैक की घोषणा की थी उन पर वित्त मंत्री ने 20 फीसदी कर वापस ले लिया. मेट यानी मिनिमम अल्टरनेटिव टैक्स खत्म कर दिया. यह टैक्स ऐसी कंपनियों पर लगाया जाता है जो मुनाफा कमाती हैं.

1.50 लाख करोड़ रु. की कर छूट से शेयर बाजार में 10 साल की सबसे बड़ी इंट्रा-डे तेजी आई. वित्त मंत्री ने हमेशा की तरह शाम के बजाय सुबह 11 बजे यह राहत पैकेज लांच किया. मंदी से फंसे मार्केट ने करवट बदली. आईटी सेक्टर को छोड़कर सभी शेयरों के मूल्य दौड़ पड़े. निफ्टी का मार्केट कैप 4-5 घंटे में 4.15 लाख करोड़ रु. बढ़ गया. बीएसई सूचकांक 1921 और निफ्टी 570 अंक बढ़कर बंद हुए.  

इस राहत पैकेज के दीर्घकालीन लाभ भी होंगे. जैसे अब नई कंपनियां स्थापित होंगी तो स्थापित उद्योग समूह भी कारोबार का विस्तार करने के लिए नई सहायक कंपनियां स्थापित करेंगे. शेयर मार्केट में नई कंपनियां सूचीबद्ध होंगी. वे बैंक से कर्ज लेंगी, बैंकिंग सिस्टम से कर्ज वितरण बढ़ेगा तो मार्केट में लिक्विडिटी बढ़ेगी. सरकार के लिए घाटे में चल रही सरकारी कंपनियों को बेचना आसान होगा. वित्तीय घाटा बढ़ने की संभावना नकारी नहीं जा सकती, पर वित्त मंत्री को उम्मीद है कि करदाता बढ़ेंगे जो इस घाटे को नियंत्रित कर लेंगे. टैक्स में छूट से मेक इन इंडिया के तहत निवेश और रोजगार बढ़ेगा.

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट