लाइव न्यूज़ :

लखीसरायः पलटू बाबू नीतीश कुमार पूछ रहे थे कि नौ साल में केंद्र ने क्या किया!, शाह ने कहा- सर्जिकल और एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान के घर में घुसकर मारा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 29, 2023 16:57 IST

कांग्रेस, जदयू, आरजेडी, ममता सभी लोग धारा 370 को बच्चे की तरह गोद में खिलाते थे। ये कहते थे कि धारा 370 हटाओगे तो कश्मीर में खून की नदियां बह जाएंगी।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल बाबा खून की नदियां तो दूर किसी की कंकड़ चलाने की भी हिम्मत नहीं हुई।राजग को धोखा देने वाले नेताओं को दंडित किया जाना चाहिए। बिहार 2024 के लोकसभा चुनाव में भ्रष्ट नेताओं को मुंहतोड़ जवाब देगा। 

लखीसरायः केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लखीसराय में एक रैली में विपक्ष और सीएम नीतीश कुमार की महागठबंधन सरकार पर हमला किया। बिहार ने हमेशा भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई है। पटना में 23 जून को बैठक में शिरकत करने वाले विपक्षी नेता घोटालों में शामिल हैं।

बिहार के लखीसराय में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पलटू बाबू नीतीश कुमार पूछ रहे थे कि नौ साल में (केंद्र ने) क्या किया। जिनके साथ आप बैठे और जिनके कारण आप मुख्यमंत्री बने, कम से कम उनका तो कुछ ख्याल रखें। इन नौ सालों में पीएम मोदी ने देश भर में बहुत सारे काम किए।

अभी-अभी पलटू बाबू नीतीश कुमार पूछ रहे थे कि 9 साल में क्या किया? नीतीश बाबू जिनके साथ इतना बैठे, जिनके कारण मुख्यमंत्री बने उनका थोड़ा लिहाज करिए। मोदी जी ने इन 9 सालों में बहुत काम किया है। मोदी जी के 9 साल गरीब कल्याण, भारत गौरव, भारत की सुरक्षा के 9 साल हैं।

अमित शाह ने कहा कि पहले जब पाक प्रेरित आतंकवादियों के हमले होते थे तो सोनिया-मनमोहन की सरकार कोई जवाब नहीं देते थे, मौनी बाबा बनकर दिल्ली में बैठ जाते थे लेकिन जब PM मोदी के कार्यकाल में पुलवामा और उरी में हमले हुए तो मोदी जी ने 10 ही दिन में सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान के घर में घुसकर मारा।

कांग्रेस, जदयू, आरजेडी, ममता सभी लोग धारा 370 को बच्चे की तरह गोद में खिलाते थे। ये कहते थे कि धारा 370 हटाओगे तो कश्मीर में खून की नदियां बह जाएंगी, राहुल बाबा खून की नदियां तो दूर किसी की कंकड़ चलाने की भी हिम्मत नहीं हुई।

राजग को धोखा देने वाले नेताओं को दंडित किया जाना चाहिए। नीतीश कुमार को बताना चाहिए कि उन्होंने बिहार के लिए क्या किया, उन्होंने सिर्फ अपने गठबंधन सहयोगियों को बदला है। बिहार 2024 के लोकसभा चुनाव में भ्रष्ट नेताओं को मुंहतोड़ जवाब देगा। महागठबंधन सरकार के तहत कानून व्यवस्था दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है।

टॅग्स :अमित शाहतेजस्वी यादवपटनाBJPनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."