लाइव न्यूज़ :

Uniform Civil Code: भाजपा सांप्रदायिकता फैलाने की तैयारी में, यूनिफॉर्म सिविल कोड पर जदयू आक्रामक, विजय चौधरी ने मोदी सरकार पर किया हमला

By एस पी सिन्हा | Updated: June 17, 2023 17:14 IST

Uniform Civil Code: विजय चौधरी ने कहा कि भाजपा सांप्रदायिकता फैलाने और ध्रुवीकरण को तेज करने के लिए इस तरह का काम कर रही है, लेकिन कोई फायदा नहीं होगा।

Open in App
ठळक मुद्देयूनिफॉर्म सिविल कोड के समर्थन का सवाल ही नहीं पैदा होता है।फिर चुनाव से पहले इसे उठाना सही नहीं है।केंद्र सरकार सभी चीजों को बदल देगी या तो खत्म कर देगी।

पटनाः केन्द्र सरकार के द्वारा यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू किए जाने की तैयारी पर बिहार में सियासत गर्माने लगी है। केन्द्र सरकार द्वारा एकबार फिर यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर लॉ कमीशन से राय मांगी गई है। लेकिन अब बिहार की सत्ताधारी पार्टी जदयू ने यूनिफॉर्म सिविल कोड का विरोध किया है।

राज्य के वित्त मंत्री विजय चौधरी ने कहा है कि हमारी पार्टी या हमारी सरकार किसी भी हालत में यूनिफॉर्म सिविल कोड का समर्थन नहीं करेगी। उन्होंने दो टूक अंदाज में कहा कि जब 4 साल पहले लॉ कमीशन ने कह दिया कि इसकी कोई जरूरत नहीं है तो फिर चुनाव से पहले इसे उठाना सही नहीं है।

विजय चौधरी ने कहा कि भाजपा सांप्रदायिकता फैलाने और ध्रुवीकरण को तेज करने के लिए इस तरह का काम कर रही है, लेकिन कोई फायदा नहीं होगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड के समर्थन का सवाल ही नहीं पैदा होता है। वहीं, जीतन राम मांझी के द्वारा नीतीश कुमार पर दिए गये बयान कि वे तेजस्वी यादव को भी धोखा देंगे।

पर विजय चौधरी ने कहा कि जब महागठबंधन में थे तो तेजस्वी यादव को ये सलाह क्यों नहीं दी? वहीं, जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल का नाम प्रधानमंत्री मेमोरियल किए जाने पर विजय चौधरी ने कहा कि यह तो किसी को भी बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जितनी भी पुरानी चीजें हैं, केंद्र सरकार सभी चीजों को बदल देगी या तो खत्म कर देगी।

टॅग्स :नीतीश कुमारनरेंद्र मोदीजेडीयूBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."