लाइव न्यूज़ :

Radha Charan Seth: जदयू विधान पार्षद राधाचरण सेठ एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश, 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में, बेटे कन्हैया से ईडी दफ्तर में पूछताछ

By एस पी सिन्हा | Updated: September 14, 2023 18:23 IST

Radha Charan Seth: राधाचरण सेठ के समर्थकों और ईडी दफ्तर में मौजूद सुरक्षाकर्मियों के बीच तीखी नोंकझोक हुई। ईडी दफ्तर से एमपीएमएल कोर्ट जाने के लिए निकले थे।

Open in App
ठळक मुद्देजेल डॉक्टर से एग्जामिन के बाद जेल के मेडिकल वार्ड में रहेंगे।जबरन गाड़ी में बैठाने को लेकर उनके समर्थक नाराज हो गए और सुरक्षाकर्मियों से भिड़ गए।सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह राधाचरण सेठ को गाड़ी में बिठाकर कोर्ट रवाना हो गए।

Radha Charan Seth: ईडी ने गिरफ्तारी के बाद आज जदयू विधान पार्षद राधाचरण सेठ को पटना के एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद उन्हें 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। हालांकि, इसके बाद राधाचरण सेठ ने सीने में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद वे जेल डॉक्टर से एग्जामिन के बाद जेल के मेडिकल वार्ड में रहेंगे।

अगर फिर उन्हें स्वास्थ्य संबंधित कोई समस्या होती है तो आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी। राधाचरण सेठ को ईडी ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया था। आज राधाचरण सेठ के समर्थकों और ईडी दफ्तर में मौजूद सुरक्षाकर्मियों के बीच तीखी नोंकझोक हुई। दरअसल, राधाचरण सेठ ईडी दफ्तर से एमपीएमएल कोर्ट जाने के लिए निकले थे।

इसी दौरान सुरक्षाकर्मियों द्वारा उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाने को लेकर उनके समर्थक नाराज हो गए और सुरक्षाकर्मियों से भिड़ गए। हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह राधाचरण सेठ को गाड़ी में बिठाकर कोर्ट रवाना हो गए। उल्लेखनीय है कि राधाचरण के आवास और कार्यालय पर 15 घंटे की छापेमारी के बाद ईडी ने उन्हें आरा से गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद आज उन्हें कोर्ट में पेश किया गया।

राधाचरण पर बालू के अवैध कारोबार और टैक्स चोरी से लेकर गलत तरीके से संपत्ति अर्जित करने के कई आरोप है। जिसको लेकर केंद्रीय ऐंजियों ने कई बार उनके ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है। छापेमारी के दौरान कई दस्तावेज भी जांच टीम के हाथ लगे थे। इससे पहले पटना में कई दिनों तक राधाचरण और उनके बेटे कन्हैया से ईडी दफ्तर में पूछताछ हुई थी।

टॅग्स :जेडीयूप्रवर्तन निदेशालयसीबीआईपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."