लाइव न्यूज़ :

बिहारः महागठबंधन सरकार बनने के बाद दूसरी बार मंत्रिमंडल का विस्तार, जदयू विधायक रत्नेश सदा ने ली मंत्री पद की शपथ, सीएम नीतीश के पैर छूकर आशीर्वाद लिया

By एस पी सिन्हा | Updated: June 16, 2023 14:39 IST

जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक रत्नेश सदा को शुक्रवार को नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में मंत्री के तौर पर शामिल किया गया। बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने यहां राजभवन में सदा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Open in App
ठळक मुद्देसोनबरसा (एससी) सीट से तीन बार के विधायक हैं।संतोष कुमार सुमन ने हाल में मंत्री पद से इस्तीफा दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव कार्यक्रम में शामिल हुए।

पटनाः बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद शुक्रवार को दूसरी बार कैबिनेट का विस्तार हुआ। इस दौरान जदयू विधायक रत्नेश सदा को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने शपथ दिलाई। वह सोनवर्षा से लगातार तीन बार जदयू से विधायक हैं। शपथ लेने से पहले रत्नेश सदा ने मुख्यमंत्री नीतीश के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया।

 

मुसहर समाज से आने वाले रत्नेश सदा को नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल करने के पीछे हालिया राजनीतिक घटनाक्रमों को माना जा रहा है। इस दौरान मौके पर मौजूद उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने उन्हें गले लगाकर शुभकामनाएं दी।

रत्नेश सदा के शपथ ग्रहण समारोह में मंत्री विजय चौधरी, बिजेंद्र यादव, तेज प्रताप यादव, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, प्रो चंद्रशेखर समेत अन्य कई मंत्रियों के अलावे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा भी मौजूद थे। बता दें कि नीतीश कैबिनेट से मंत्री संतोष मांझी के इस्तीफे के बाद रत्नेश सदा को मंत्री बनाया गया है।

ऐसे में सियासी जानकारों का मानना है कि नीतीश कुमार ने मांझी के दलित वोट काटने के लिए रत्नेश सदा को सरकार में शामिल किया है। रत्नेश जीतनराम मांझी की तरह ही दलित समुदाय के नेता हैं। वे मुसहर समाज से आते हैं। ऐसे में चर्चा है कि रत्नेश सदा जीतनराम मांझी की जगह एक अच्छा रिप्लेसमेंट साबित हो सकते हैं।

बताया जाता है कि रत्नेश का जीवन काफी संघर्षों से भरा रहा। उनके पिता लक्ष्मी सदा मजदूर थे। राजनीति में आने से पहले वे खुद रिक्शा चलाकर गुजारा करते थे। इसके बाद वे राजनीति में आ गए। करीब 30 साल के सार्वजनिक-राजनीतिक जीवन के दौरान वे जदयू में उपाध्यक्ष, प्रदेश महासचिव सह सुपौल जिला संगठन प्रभारी समेत कई अन्य पदों पर रहे।

वे पहली बार साल 2010 में विधायक बने। उस समय से वे लगातार तीसरी बार विधायक बने हैं। अब उन्हें नीतीश मंत्रिमंडल में जगह मिली है। साल 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में दिए शपथ पत्र के अनुसार, रत्‍नेश सदा के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। उनकी कुल चल-अचल संपत्ति 1.30 करोड़ की है।

टॅग्स :नीतीश कुमारतेजस्वी यादवपटनाजीतन राम मांझीहिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर)जेडीयूBJPआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."