लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: राजद और जदयू में सीटों को लेकर रार, मधेपुरा सीट पर रोचक जंग, शरद यादव के बेटे शांतनु ने दावेदारी पेश की

By एस पी सिन्हा | Updated: December 19, 2023 18:58 IST

Lok Sabha Elections 2024: सीट पर शरद यादव ने लालू प्रसाद यादव को पटखनी दी थी। अब शरद यादव के निधन के बाद उनके बेटे शांतनु ने इस सीट से अपनी दावेदारी पेश कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देशरद यादव के बेटे शांतनु के लिए जदयू इस सीट पर अपनी दावेदारी छोड़ दे।शांतनु अभी से ही यहां लोगों से संपर्क करने में जुट गए हैं। शरद की धर्म पत्नी डा. रेखा यादव उन्हें सहयोग कर रही हैं।

Lok Sabha Elections 2024: बिहार में मधेपुरा लोकसभा सीट को लेकर महागठबंधन(इंडिया) में सहमति बनाना आसान नहीं दिख रहा है। यह सीट जदयू के पास है और कभी शरद यादव के शिष्य रहे दिनेशचंद्र यादव यहां से जदयू के सांसद हैं। जदयू और राजद महागठबंधन में हैं। ऐसे में राजद चाहेगी कि शरद यादव के बेटे शांतनु के लिए जदयू इस सीट पर अपनी दावेदारी छोड़ दे।

कारण कि शांतनु राजद में हैं। लेकिन जदयू अपनी सीटिंग सीट बताते हुए इसपर अपनी दावेदारी छोड़ेगी, इस पर संशय व्यक्त किया जाने लगा है। उल्लेखनीय है कि कभी इस सीट पर शरद यादव ने लालू प्रसाद यादव को पटखनी दी थी। अब शरद यादव के निधन के बाद उनके बेटे शांतनु ने इस सीट से अपनी दावेदारी पेश कर दी है।

शांतनु अभी से ही यहां लोगों से संपर्क करने में जुट गए हैं। इसमें शरद की धर्म पत्नी डा. रेखा यादव उन्हें सहयोग कर रही हैं। वह मधेपुरा के उसी आवास में रह रही हैं, जिसका निर्माण शरद यादव ने कराया था। शरद के पूरे परिवार का नाम मधेपुरा की मतदाता सूची में है। बताया जाता है कि शांतनु की उम्र करीब 30 साल है। एमए की पढ़ाई इंग्लैंड में हुई है।

अगर अवसर मिलता है तो 2024 का लोकसभा चुनाव उनका पहला होगा। 1991, 1996, 1999 और 2009 में शरद यादव ने लोकसभा में मधेपुरा का प्रतिनिधित्व किया था। 2019 में शरद जदयू के दिनेश चंद्र यादव के हाथों पराजित हुए। शरद यादव का निधन इसी साल 12 जनवरी को हुआ था।

ऐसे में पहली पुण्यतिथि पर मधेपुरा में उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की योजना है। शिक्षा मंत्री डा. चंद्रशेखर ने उनकी प्रतिमा का निर्माण कराया है। इसे मधेपुरा के नए बस स्टैंड पर स्थापित करने की योजना है। इसके लिए राज्य सरकार से अनुमति की जरूरत है।

रविवार को शांतनु ने इसी क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भेंट भी की थी। लेकिन शरद यादव के जिंदगी के आखिरी सालों में नीतीश कुमार से उनके रिश्ते ठीक नहीं रहे थे। ऐसे में इस सीट पर शांतनु की दावेदारी को नीतीश कुमार अपनी रजामंदी देंगे, इसको लेकर संशय बनी हुई है।

लेकिन राजद की ओर से यह कहा जाने लगा है कि शरद यादव को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। ऐसे में कयास इस बात के लगाए जाने लगे हैं कि सीटों के तालमेल को लेकर राजद और जदयू के बीच आसानी से बात सुलझ जाए इसकी संभावना कम ही है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लोकसभा संसद बिललालू प्रसाद यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."