लाइव न्यूज़ :

KK Pathak Bihar News: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने क्या दिया इस्तीफा!, आदेश पत्र सोशल मीडिया में वायरल, पढ़िए

By एस पी सिन्हा | Updated: January 11, 2024 16:27 IST

KK Pathak Bihar News: पत्र के अनुसार 9 जनवरी 2024 को ही केके पाठक ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद से परित्याग कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देचिट्ठी वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। हकीकत यही है केके पाठक आठ दिनों की छुट्टी पर गए हैं। वैद्यनाथ यादव को विभाग का संपूर्ण प्रभार मिला है।

KK Pathak Bihar News: बिहार में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक 16 जनवरी तक छुट्टी पर चले गए हैं। लेकिन उनके छुट्टी पर जाने के बाद कई तरह की खबरें आने लगी हैं। इससे संबंधित एक आदेश पत्र सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस पत्र के अनुसार 9 जनवरी 2024 को ही केके पाठक ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद से परित्याग कर दिया है।

प्रभार परित्याग की चिट्ठी वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। जबकि हकीकत यही है कि वे आठ दिनों की छुट्टी पर गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से वैद्यनाथ यादव को विभाग का संपूर्ण प्रभार मिला है, लिहाजा केके पाठक ने अपना प्रभार सौंप दिया है। इसके बाद केके पाठक के इस्तीफे की फर्जी खबर फैला दी गई है।

वायरल हो रहे पत्र में यह लिखा गया है कि वे स्वतः अपने पद का परित्याग कर रहे हैं। केके पाठक के वायरल हो रहे पत्र में लिखा गया है, “अधोहस्ताक्षरी, मैं के.के. पाठक, भा.प्र.से.(1990), सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना के अधिसूचना संख्या -1/पी-1004/2021/सा.प्र.-590 , दिनांक 09.01.2024 के आलोक में आज दिनांक 09.01.2024 के अपराह्न में अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग, बिहार, पटना के पद का प्रभार स्वतः परित्याग करता हूं। (सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना संख्या-1/पी-1004/2021/सा.प्र.-590, दिनांक-09.01.2024 द्रष्टव्य)।

इस पत्र की प्रतिलिपि को शिक्षा विभाग के निदेशक प्रशासन सुबोध कुमार ने राज्य सरकार के सारे प्रमुख पदाधिकारियों को भेजा है। वहीं, सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा जारी की गई अधिसूचना में कहा गया है कि “श्री के.के. पाठक, भा.प्र.से. (1990), अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग, बिहार, पटना (अतिरिक्त प्रभार-महानिदेशक, बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान-बिपार्ड, पटना) की दिनांक 08-01-2024 से 16-01-2024 की अवकाश अवधि में श्री बैद्यनाथ यादव, भा.प्र.से. (2007), सचिव, शिक्षा विभाग, बिहार, पटना (अतिरिक्त प्रभार-जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार) शिक्षा विभाग के सम्पूर्ण कार्यो का निष्पादन करेंगे। इस पत्र के वायरल होने के बाद केके पाठक के इस्तीफे की फर्जी खबर गढ़ दी गई।

टॅग्स :पटनानीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."