महाराष्ट्र की घटना को जदयू ने भाजपा की साजिश बताया, भड़की बीजेपी, कहा- खुद देखें कि उन्होंने क्या किया है

By एस पी सिन्हा | Published: July 3, 2023 03:34 PM2023-07-03T15:34:19+5:302023-07-03T15:36:27+5:30

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि कि खुद जदयू ने जिस तरह से बिहार में जनादेश का दिनदहाड़े अपहरण कर जंगलराज वालों से गलबहिंया कर सरकार बनाया, उसके बारे में ललन सिंह को बताना चाहिए। ललन सिंह बताएं कि उन्होंने जो किया क्या वह ठीक था, उसपर क्यों नहीं बोलते हैं?

JDU termed Maharashtra incident as BJP's conspiracy, BJP got angry | महाराष्ट्र की घटना को जदयू ने भाजपा की साजिश बताया, भड़की बीजेपी, कहा- खुद देखें कि उन्होंने क्या किया है

विजय कुमार सिन्हा और ललन सिंह आमने-सामने

Highlightsललन सिंह ने महाराष्ट्र में घटे सियासी घटनाक्रम को भाजपा की सजिश बतायानेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने किया पलटवारकहा- आरोप लगाने से पहले ललन सिंह खुद को देखें कि उन्होंने क्या किया है

पटना: महाराष्ट्र में घटे सियासी घटनाक्रम को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भाजपा की सजिश बताया है। वहीं, ललन सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि दूसरों पर आरोप लगाने से पहले ललन सिंह खुद को देखें कि उन्होंने क्या किया है? खुद जनादेश का अपहरण करने वाले दूसरों को नसीहत दे रहे हैं।

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि कि खुद जदयू ने जिस तरह से बिहार में जनादेश का दिनदहाड़े अपहरण कर जंगलराज वालों से गलबहिंया कर सरकार बनाया, उसके बारे में ललन सिंह को बताना चाहिए। ललन सिंह बताएं कि उन्होंने जो किया क्या वह ठीक था, उसपर क्यों नहीं बोलते हैं? विजय सिन्हा ने कहा कि आज भाजपा को लोगों का समर्थन मिल रहा है और बड़ी संख्या में वे भाजपा से जुड़ रहे हैं तो दर्द क्यों हो रहा है?

उन्होंने कहा कि जैसी करनी वैसी भरनी, महाराष्ट्र से शुरू हुआ सियासी उलटफेर बिहार की तरफ प्रस्थान करने वाला है। महाराष्ट्र का खेल ललन सिंह जैसे लोगों को सबक सिखाने के लिए काफी है। बार-बार पलटी मारने की शुरुआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की थी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उस वक्त भी कहा था कि जनादेश का अपमान मत कीजिए और जनता से जनादेश लीजिए। विधानसभा भंग कर जनता के बीच जाइए, लेकिन उस समय तो खुद को सफल राजनेता बता रहे थे। नीतीश के हाथ से सत्ता जानेवाली है और बहुत जल्द उन्हें अपनी करनी का फल मिलने वाला है।

विजय सिन्हा ने कहा कि आपने ही तो इस खेल की शुरुआत की है। इसका अंत तो होगा ही। भाजपा को जनता का अपार समर्थन है और यह समर्थन आगे भी बरकरार रहेगा। आप चाहे जितना अभी ठगबंधन कर लें। जनता का अटल विश्वास भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर बना रहेगा। यह मैं आपको बता देना चाहता हूं। फिर कर लीजिए कोई बात, कोई खेल, आपका सब खेल फेल हो जाएगा लल्लन बाबू। आने वाले समय में यह जरूर आपको महसूस होगा।

Web Title: JDU termed Maharashtra incident as BJP's conspiracy, BJP got angry

बिहार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे