लाइव न्यूज़ :

जदयू एमएलसी राधाचरण सेठ को ईडी ने गिरफ्तार किया, पीएमएलए के प्रावधानों के अंतर्गत हुई गिरफ्तारी

By एस पी सिन्हा | Updated: September 13, 2023 21:44 IST

राधाचरण सेठ को राजस्व चोरी, आपराधिक गतिविधि और बालू के अवैध कारोबार से धन उगाही के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ईडी की टीम ने उन्हें पीएमएलए (प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉड्रिंग एक्ट) के प्रावधानों के अंतर्गत गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देजदयू एमएलसी राधाचरण सेठ को ईडी ने गिरफ्तार कियाउनके पास से कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद गिरफ्तारी के बाद उन्हें पटना स्थित ईडी कार्यालय लाया गया

पटना: जदयू एमएलसी राधाचरण सेठ को ईडी ने आज उन्हें आरा स्थित फॉर्म हाउस से गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किया गया है। हालाँकि इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है।

बताया जा रहा है की ईडी की टीम बुधवार को जदयू एमएलसी के भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र के अनाईठ मठिया स्थित फार्म हाउस पर छापेमारी करने पहुंची। छापेमारी करने गई टीम के साथ अर्धसैनिक बलों के जवान भी तैनात थे। फार्म हाउस के अंदर से बाहर और बाहर से अंदर जाने की किसी को भी इजाजत नहीं दी गयी थी।

इसके पहले भी एमएलसी और उनके बेटे से बालू खनन मामले को लेकर ईडी पूछताछ कर चुकी है। बता दें की राधाचरण सेठ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाते हैं। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद ईडी ने सबसे पहले राधाचरण सेठ पर ही शिकंजा कसना शुरू किया था। केन्द्रीय एजेंसी की इस कार्रवाई को लेकर राजद और जदयू उसके दुरूपयोग का आरोप लगाते रहे हैं।

राधाचरण सेठ को राजस्व चोरी, आपराधिक गतिविधि और बालू के अवैध कारोबार से धन उगाही के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ईडी की टीम ने उन्हें पीएमएलए (प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉड्रिंग एक्ट) के प्रावधानों के अंतर्गत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें पटना स्थित ईडी कार्यालय में रात करीब 9 बजे लाया गया। इसके बाद उन्हें मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। 

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयबिहारजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."