लाइव न्यूज़ :

जदयू नेता ने पीएम मोदी की तुलना औरंगजेब से की, कहा- सबसे ज्यादा मंदिर मोदी सरकार ने तुड़वाए हैं

By एस पी सिन्हा | Updated: August 8, 2023 17:10 IST

जदयू के विधान पार्षद व पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि औरंगजेब के बाद हिन्दुस्तान में सबसे ज्यादा मंदिर नरेंद्र मोदी की सरकार ने तुड़वाया है। उन्हेंने कहा कि भाजपा के लोग मंदिर के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाते रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजदयू नेता नीरज कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना औरंगजेब से कीकहा- हिन्दुस्तान में सबसे ज्यादा मंदिर नरेंद्र मोदी की सरकार ने तुड़वाया हैकहा- गिरिराज सिंह केंद्रीय मंत्री हैं, लेकिन बेगूसराय में कई मंदिर तोड़े गये

पटना: बिहार में सत्तारूढ़ जदयू के विधान पार्षद व पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना औरंगजेब से की है। उन्होंने कहा कि औरंगजेब के बाद हिन्दुस्तान में सबसे ज्यादा मंदिर नरेंद्र मोदी की सरकार ने तुड़वाया है। भाजपा को महंगाई, बेरोजगारी और लोगों की समस्याओं से मतलब नहीं है। भाजपा को सिर्फ उन्माद फैलाने से मतलब है।

नीरज कुमार ने कहा कि वाराणसी की कोरिडोर में आज भी डेढ़ सौ शिवलिंग लंका थाने में रखा हुआ है। सावन महीना है, लेकिन इन शिवलिंग पर जलाभिषेक और बेलपत्र तक नहीं चढ़ाया जा रहा है। भारत माता के मंदिर को भी तोड़ दिया गया। हिन्दुस्तान में सबसे ज्यादा मंदिर नरेंद्र मोदी की सरकार में तुड़वाया गया। ये लोग मंदिर मस्जिद के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाने वाले लोग हैं। ये लोग सावन में मुर्गा-मटन खाने वाले लोग हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था अगर मंदिर और मस्जिद टूटता है तो अलग से बनवाने की गारंटी दें। नीरज ने कहा कि गिरिराज सिंह केंद्रीय मंत्री हैं, लेकिन बेगूसराय में कई मंदिर तोड़े गये। लेकिन कोई नारा नहीं लगा। नीतीश कुमार ने मंदिर भी बनवाया और मस्जिद भी बनवाया। नीरज कुमार ने भाजपा के नेताओं के ऊपर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि सावन में ये लोग कड़कनाथ मुर्गा खाने वाले लोग है। 

उन्होंने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी के आने के बाद दुनिया में सबसे ज्यादा इंटरनेट सेवा बाधित होने का काम हुआ है। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के बावजूद इंटरनेट लगातार बाधित रहता है। उन्माद की घटना में उत्तर प्रदेश बिहार से आगे है। उन्होंने कहा कि धार्मिक उन्माद इसलिए पैदा किया जाता है कि लोग जरूरत की चीजे ना मांगे। भाजपा को केवल उन्माद से मतलब है। नीरज ने कहा कि हिन्दुस्तान में सबसे ज्यादा मंदिर किसी ने तुड़वाया तो वो नरेंद्र मोदी की सरकार में हुआ है, जहां भारत माता का भी मंदिर तोड़ दिया गया। ये मंदिर-मस्जिद के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाने वाले लोग हैं और सावन के पावन महीने में मुर्गा मटन खाने वाले लोग है। औरंगजेब के बाद हिन्दुस्तान में सबसे ज्यादा मंदिर नरेंद्र मोदी की सरकार ने तुड़वाया।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीजेडीयूBJPवाराणसीगिरिराज सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."