लाइव न्यूज़ :

बिहार के वित्त मंत्री विजय चौधरी के साले के यहां ईडी और आयकर की टीम ने की छापेमारी, बौखलाए मंत्री

By एस पी सिन्हा | Updated: June 22, 2023 16:06 IST

बिहार के वित्त मंत्री और नीतीश कुमार के सबसे करीबी माने जानेवाले विजय कुमार चौधरी के साले के ठिकानों पर ईडी और आयकर विभाग की छापेमारी हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के मंत्री विजय चौधरी के साले के घर छापेमारी विपक्ष की बैठक से पहले बड़ी कार्रवाई नीतीश कुमार के करीबी है विजय चौधरी

पटना:  बिहार की राजधानी पटना में होने जा रही विपक्षी एकता की बैठक से पहले बिहार सरकार के वित्त मंत्री और नीतीश कुमार के सबसे करीबी माने जानेवाले विजय कुमार चौधरी के साले के ठिकाने पर इनकम टैक्स और ईडी की टीम ने छापेमारी की है।

यह कार्रवाई उनके बेगूसराय स्थित आवास पर की गई है। मंत्री विजय चौधरी के साले अजय सिंह उर्फ कारू सिंह के पटना, दिल्ली, उड़ीसा, बेगूसराय सहित कई ठिकानों पर छापेमारी की गई है।

सूत्रों के अनुसार कारू सिंह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह के भी करीबी बताए जा रहे हैं। अजय सिंह उर्फ कारू सिंह की गिनती बेगूसराय के बड़े ठेकेदार के रूप में की जाती है। साध ही जदयू के सबसे कद्दावर नेता से भी उनकी काफी नजदीकी है।

सूत्रों के अनुसार ईडी और इनकम टैक्स टीम द्वारा छापेमारी की जा रही है। यह छापेमारी पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा। वहीं, ईडी और इनकम टैक्स की छापेमारी पर विजय चौधरी ने कहा है कि बेगूसराय में हमारे निकट के संबंधी के घर पर छापेमारी हुई है।

उन्होंने कहा कि बैठक को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि वह हमारे परिवार के लोग हैं जो बिजनेस से जुड़े लोग हैं। ये ऐसे लोग हैं जो बिहार में सबसे अधिक टैक्स देते हैं। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक टैक्स देने के बावजूद लोगों ने क्यों उनके यहां ईडी और आयकर विभाग की टीम को भेजा है?

विजय चौधरी ने कहा कि बिहार की सरकार में वे जदयू कोटे से मंत्री हैं और कारू सिंह संबंधी हैं। केंद्र की भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए बिहार में कल विपक्षी दलों की बड़ी बैठक होने वाली है।

उन्होंने संभावना जताई है कि बैठक को प्रभावित करने के उद्देश्य से ईडी और आईटी की टीम को भेजा गया है। उन्होंने साफ कहा कि जो करना है कर लें लेकिन इसका कोई फायदा नहीं मिलने वाला है।

टॅग्स :बिहारआयकर विभागप्रवर्तन निदेशालयजेडीयूनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."