लाइव न्यूज़ :

चिराग पासवान बनेंगे मोदी सरकार में मंत्री! चर्चाओं के बीच दिल्ली हुए रवाना

By एस पी सिन्हा | Updated: July 9, 2023 15:21 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विस्तार होना है। ऐसे में चर्चा है कि चिराग पासवान को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। वहीं 18 जुलाई को दिल्ली में एनडीए की बैठक होनी है।

Open in App

पटना: लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान को केंद्र की मोदी सरकार में मंत्री बनाया जा सकता है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से हुई मुलाकात के बाद चिराग ने आनन-फानन में अपनी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से बात की और उसके बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए। 

दिल्ली के लिए रवाना होने के पहले चिराग ने कहा कि पार्टी की बैठक में पदाधिकारियों ने मुझे अधिकृत किया कि एनडीए से गठबंधन करने के फैसले पर क्या अंतिम निर्णय हो।

उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए यह कह दिया कि वह इस बार हाजीपुर से चुनाव लड़ेंगे। इसमें कहीं कोई संदेह नहीं है। यह हमारा सीट रहा है, इस लिहाजा इस सीट को छोड़ने की तो बात ही नहीं उठती है। यह बात साफ है बिल्कुल हमारी पार्टी वहां से चुनाव मैदान में होगी। चिराग ने कहा कि आज हमारी राष्ट्रीय और प्रदेश के प्रभारी के साथ बैठक हुई है और इस बैठक में गठबंधन करने को लेकर बातचीत हुई है। अभी मुझे लगता है कि इसको लेकर कुछ और चर्चा होगी, लेकिन फैसला जल्द ही ले लिया जाएगा। रही बात मेरे मंत्री बनने की तो मेरे लिए गठबंधन आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर जरूरी है ना कि मेरे मंत्री बनने को लेकर। यह बात समय आने पर तय किया जाएगा। अगर मैं सार्वजनिक तौर पर इन बातों की चर्चा करता हूं तो फिर यह गठबंधन धर्म तोड़ने वाली बात होगी। 

उन्होंने कहा कि एनडीए से गठबंधन की चर्चा पहले से चल रही थी। समय-समय पर लोजपा रामविलास ने भाजपा का उपचुनाव में सहयोग किया था।  इस बीच लोजपा (रामविलास) के सूत्रों का कहना है कि चिराग पासवान को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल करने को लेकर बात हुई है। 

नित्यानंद राय ने इसी खास संदेश के साथ चिराग पासवान से मुलाकात की थी। उन्होंने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का संदेश चिराग को दिया है कि अगर वे एनडीए में शामिल होते हैं तो उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाया जायेगा। संभवतः 12 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल विस्तार करेंगे। उस दिन चिराग पासवान को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। वहीं 18 जुलाई को दिल्ली में एनडीए की बैठक होनी है। उस बैठक में भाजपा अपनी ताकत दिखाने के लिए सभी घटक दलों को एक मंच पर लाना चाहती है। 

इसमें बिहार से चिराग पासवान की पार्टी को अपने पाले में लाकर वह खुद को मजबूती से पेश कर सकती है। इससे भाजपा अपने आप को बिहार में मजबूत भी करेगी और साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक सख्त संदेश भी देगी कि उनके खिलाफ एनडीए एकजुट है।

टॅग्स :चिराग पासवानबिहार समाचारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."