नीतीश कुमार के बयान पर भाजपा ने साधा निशाना, कहा- 'नीतीश कुमार बीमार हो गए हैं, कब क्या बोल देंगे उनको खुद नहीं पता'

By एस पी सिन्हा | Published: October 21, 2023 03:48 PM2023-10-21T15:48:19+5:302023-10-21T17:08:43+5:30

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने यहां तक कह दिया है कि नीतीश कुमार बीमार हो गए हैं। वह कब क्या बोल देंगे उनको खुद नहीं पता।

BJP targeted nitish Kumar said nitish has become ill and he himself does not know what he will say when | नीतीश कुमार के बयान पर भाजपा ने साधा निशाना, कहा- 'नीतीश कुमार बीमार हो गए हैं, कब क्या बोल देंगे उनको खुद नहीं पता'

फाइल फोटो

Highlightsमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान पर भाजपा के नेताओं ने इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी हैप्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने यहां तक कह दिया है कि नीतीश कुमार बिमार हो गए हैंभाजपा ने कहा, वह कब क्या बोल देंगे उनको खुद नहीं पता

पटना:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान पर भाजपा के नेताओं ने इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने यहां तक कह दिया है कि नीतीश कुमार बिमार हो गए हैं। वह कब क्या बोल देंगे उनको खुद नहीं पता।

इसलिए उनकी बातें अब दुध-भात के समान है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को आराम करना चाहिए। वह कब किसको दोस्त किसको दुश्मन बनाएंगे कोई नहीं जानता है। शनिवार को सीएम नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को लेकर कहा था कि यही उनके बच्चे हैं और यही सब कुछ हैं। इसपर विपक्ष ने एक बार फिर बयानबाजी शुरू कर दी है। 

सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार इतने डर क्यों जाते हैं। वह तो बेबाक बोलने वाले नेता थे, तो अब वह किससे डर रहे हैं? कितना डरा हुआ मुख्यमंत्री मैं देख रहा हुं, इसलिए ही बोलते हैं कि नीतीश कुमार की बात अब दुध-भात है।

वह कुछ भी बोले उसका कोई महत्व नहीं है। अब कोई केंद्रीय विश्वविद्यालय में नीतीश कुमार का रोल क्या है? वहां केंद्र का पैसा। हकीकत तो ये है जबतक कांग्रेस की सरकार रही एक इंच या एक रुपया उपलब्ध नहीं करवाया। जमीन राज्य सरकार ने उपलब्ध करवाया, लेकिन सारा पैसा केंद्र सरकार का लगा। 

वहीं राज्य में केंद्रीय विश्वविद्यालय के तौर पर विक्रमशिला विश्वविद्यालय बनाने के लिए लगभग 6 सौ करोड़ रुपए पड़े हुए हैं, लेकिन मुख्यमंत्री जमीन ही नहीं दे रहे हैं। बिहार में ना एम्स के लिए जमीन है, ना रोड के लिए जमीन है, ना ही विश्वविद्यालय के लिए जमीन है, ना एयरपोर्ट के लिए जमीन है, केवल राज करने के लिए जमीन है। 

सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार के भाजपा में कभी शामिल ना होने वाले बयान को लेकर कहा कि उनको ’नेवता’ देने जा भी कौन रहा है? उनको बोला कौन रहा है? उन्होंने कहा कि 2013 में भी नीतीश कुमार ही भाजपा को छोड़ कर भागे थे। उनको तो प्रधानमंत्री बनना था और आज भी 2022 में भी नीतीश कुमार को किसी ने भगाया नहीं है।

वह खुद भागे हैं और उत्तराधिकारी भी तय कर दिए हैं कि यही बच्चा मेरा उत्तराधिकारी है। लेकिन उत्तराधिकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं, बल्कि बिहार की जनता तय करेगी कि बिहार का उत्तराधिकारी कौन होगा।

Web Title: BJP targeted nitish Kumar said nitish has become ill and he himself does not know what he will say when

बिहार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे