लाइव न्यूज़ :

बिहार में पुल पर आफत!, अगुवानी के बाद अररिया जिले में गिरा निर्माणाधीन पुल, ठाकुगगंज से बहादुरगंज के बीच मेची नदी पर बन रहा था, उठ रहे सवाल

By एस पी सिन्हा | Updated: June 24, 2023 15:11 IST

पुल का निर्माण जीआर इंफा ने किया था और कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यह पुल किशनगंज के गलगलिया से अररिया के बीच सड़क का चौड़ीकरण का हिस्सा था।

Open in App
ठळक मुद्देअररिया जिले में बनकर लगभग तैयार हो चुके पुल नीच से धंस गया।पुल के बीच के पाए के धंसने से लोग पुल के भविष्य पर सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं।पुल धंसने से इसका निर्माण कर रही कम्पनी जीआर इंफ्रा पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।

पटनाः बिहार में पुल गिरने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। खगडिया जिले में अगुवानी में पुल के गिरने की घटना को तीन सप्ताह गुजरने के बाद अब एक बार फिर एक पुल के धंसने की घटना सामने आई है। इसमें अररिया जिले में बनकर लगभग तैयार हो चुके पुल नीच से धंस गया।

यह पुल एनएच पर बनाया जा रहा था। जिसके बाद अब पुल की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। यह पुल ठाकुगगंज से बहादुरगंज के बीच मेची नदी पर बन रहा था। बताया जा रहा है कि पुल का निर्माण जीआर इंफा ने किया था और उसके कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यह पुल किशनगंज के गलगलिया से अररिया के बीच सड़क का चौड़ीकरण का हिस्सा था।

इस छह स्पेन के पुल के बीच के पाए के धंसने से लोग पुल के भविष्य पर सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं। पहली बरसात में ही पुल धंसने से इसका निर्माण कर रही कम्पनी जीआर इंफ्रा पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। बता दें कि 1500 करोड़ की लागत से एनएच का चौड़ीकारण हो रहा है और यह पुल इसके तहत ही बन रहा है।

वहीं घटना के बाद इस मामले में निर्माण एजेंसी की तरफ से बोलने को कोई तैयार नहीं है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले बिहार में खगड़िया-अगुवानी- सुल्तानगंज के बीच 1700 करोड़ से ज्यादा की रकम से बना रहा पुल गंगा नदी में समा गया था। यहां पहले पुल का एक पाया करीब 3-4 फीट तक धंस गया था।

इसके बाद निर्माणाधीन पुल एक तरफ झुकना शुरू हो गया था। 10 मिनट के भीतर ही एक तरफ झुकता पुल धड़ाम से गंगा नदी में जा गिरा। तीन पाए पर टिके 30 के स्लैब नदी में समा गए हैं। इधर,  भागलपुर में गंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल के ध्वस्त होने के मामले में पटना हाईकोर्ट में याचिका भी दर्ज करवाई गई।

जिसके बाद इस याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पुल का निर्माण करने वाली कंपनी के एमडी को भी कोर्ट में मौजूद रहने का आदेश दिया। इसके अलावा बिहार सरकार से भी पुल के ध्वस्त होने की पूरी रिपोर्ट मांगी गई।

टॅग्स :नीतीश कुमारतेजस्वी यादवपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."