लाइव न्यूज़ :

Bihar Teacher News: शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर हंगामा!, शिक्षकों की नाराजगी देख बिहार सरकार किया स्थगित

By एस पी सिन्हा | Updated: October 17, 2023 16:11 IST

Bihar Teacher News: शिक्षकों की नाराजगी को देखते हुए आदेश पर राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद ने तत्काल प्रभाव से शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसरकारी स्कूलों के शिक्षकों के लिए 16 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था।नवरात्रि के दौरान इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शिक्षक एवं शिक्षक संगठन लगातार विरोध कर रहे थे।मुद्दे पर बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा नीतीश-तेजस्वी की सरकार पर हमलावर थी।

Bihar Teacher News: दशहरा के दौरान शिक्षा विभाग के द्वारा शिक्षकों के आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को आयोजित करने का मामला तूल पकड़ने पर सरकार को बैकफुट पर आना पड़ा। शिक्षकों की नाराजगी को देखते हुए आदेश पर राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद ने तत्काल प्रभाव से शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है।

इस संबंध में प्रशिक्षण केन्द्र के प्राचार्य को लिखित आदेश भेजा गया है। बता दें कि बिहार के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के लिए 16 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था। नवरात्रि के दौरान इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शिक्षक एवं शिक्षक संगठन लगातार विरोध कर रहे थे।

प्रशिक्षणार्थी शिक्षकों ने उपवास रखते हुए प्रशिक्षण लेने की बात कही थी। वहीं इस मुद्दे पर बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा नीतीश-तेजस्वी की सरकार पर हमलावर थी। वह इसे धार्मिक रंग देने की कोशिश की रही थी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा था कि नीतीश कुमार की सरकार हिंदुओं के त्योहार के दौरान ही छुट्टी में कटौती करके शिक्षकों को परेशान करती है।

इससे पहले तीज और अन्य त्योहार की छुट्टी शिक्षा विभाग ने रद्द कर दी थी। इस विवाद के बाद सरकार के निर्देश पर एससीईआरटी ने 17 से 21 तक सभी तरह के प्रशिक्षण को स्थगित कर दिया है और इसे बाद में कराने की बात कही है। शिक्षा विभाग दूसरी बार अपनी छुट्टी को लेकर आदेश को वापस ली है।

टॅग्स :नीतीश कुमारपटनातेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."