लाइव न्यूज़ :

Bihar Rain: आकाशीय बिजली गिरने से 15 लोगों की गई जान, पूर्णिया में सबसे अधिक 3 की मौत, खेत में काम कर रहे थे लोग

By एस पी सिन्हा | Updated: June 30, 2023 16:29 IST

Bihar Rain: मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने वज्रपात की चेतावनी जारी किया है। भारी बारिश और ऑरेंज अलर्ट के चलते पटना में स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देमूसलाधार बारिश के बीच आसमानी आफत उनपर टूट पड़ी।बिजली गिरने से सीवान एमएच नगर थाना क्षेत्र के 45 वर्षीय रामायण मांझी की मौत हो गईे।रामायण मांझी अपने खेत में बीज डालने गए हुए थे तभी आकाशीय बिजली उनपर गिरी।

Bihar Rain: बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से करीब एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में शेखपुरा, लखीसराय, नवादा से दो-दो व्यक्ति हैं। जबकि गया, मुंगेर, जमुई, सिवान, कटिहार और खगड़िया से एक-एक लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा पूर्णिया में मरने वालों में 3 किसान भी शामिल हैं, जो खेत में काम कर रहे थे। 

उल्लेखनीय है कि कल भी मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने इन इलाकों में वज्रपात की चेतावनी जारी किया था। हैवी रेन और ऑरेंज अलर्ट के चलते पटना में स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया जा रहा है। गया के फतेहपुर प्रखंड में बारिश में पानी से बचने के लिए रामविलास यादव (50 वर्ष) शीशम के पेड़ के नीचे खड़े हो गए।

तभी मूसलाधार बारिश के बीच आसमानी आफत उनपर टूट पड़ी। वज्रपात में उनकी मौत हो गई। वहीं बिजली गिरने से सीवान एमएच नगर थाना क्षेत्र के 45 वर्षीय रामायण मांझी की मौत हो गईे। उनकी पत्नी लहेजी गांव के वार्ड संख्या 10 की वार्ड सदस्य हैं। रामायण मांझी अपने खेत में बीज डालने गए हुए थे तभी आकाशीय बिजली उनपर गिरी।

जबकि कटिहार जिले के पोठिया ओपी थाना क्षेत्र में देर शाम आकाशीय बिजली ने एक किसान की जान ले ली। बताया जाता हैं कि यह हादसा उस हुआ जब 55 वर्षीय किसान योगेंद्र मण्डल अपने मक्के के फसल में खेत पटवन कर रहे थे।

देखते ही देखते आकाश काले बादलों से भर आया और चन्द मिनटों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने लगी। बारिश इतनी तेज थी कि किसान को सिर छिपाने का तनिक भी मौका नहीं मिला। इस बीच आकाशीय बिजली गिरी और उनकी मौत हो गई।

टॅग्स :मौसमपटनामौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."