Bihar Politics News: साहब हनुमान चालीसा पढ़ते हुए पोस्ट कर रहे हैं, राजद विधान पार्षद सुनील सिंह ने सीएम नीतीश कुमार पर फिर साधा तंज

By एस पी सिन्हा | Published: November 27, 2023 02:27 PM2023-11-27T14:27:04+5:302023-11-27T16:29:37+5:30

Bihar Politics News: लालू परिवार के करीबी सुनील सिंह ने व्यंग्य वाला कैप्शन भी लिखा है, जिसमें स्पष्ट है कि वे नीतीश कुमार को जलाने का प्रयास कर रहे हैं।

Bihar Politics News RJD Legislative Councilor Sunil Singh again takes dig CM Nitish Kumar Saheb is posting while reading Hanuman Chalisa | Bihar Politics News: साहब हनुमान चालीसा पढ़ते हुए पोस्ट कर रहे हैं, राजद विधान पार्षद सुनील सिंह ने सीएम नीतीश कुमार पर फिर साधा तंज

file photo

Highlightsलोजपा(रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान के साथ दिख रहे हैं। हंसते- मुस्कुराते हुए भी नजर आ रहे हैं।कुछ महीने पूर्व मैंने एक केंद्रीय मंत्री जी के साथ सरकारी कार्यक्रम का फोटो पोस्ट किया था।"साहब जी" का जन्मसिद्ध अधिकार के साथ कॉपीराइट भी है।

Bihar Politics News: राजद विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम लिए बिना निशाने पर लेते रहते हैं। उन्होंने नया पोस्ट जारी किया है, जिसमें वे लोजपा(रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान के साथ दिख रहे हैं। दोनों नेता हंसते- मुस्कुराते हुए भी नजर आ रहे हैं।

लालू परिवार के करीबी सुनील सिंह ने व्यंग्य वाला कैप्शन भी लिखा है, जिसमें स्पष्ट है कि वे नीतीश कुमार को जलाने का प्रयास कर रहे हैं। सुनील सिंह ने लिखा है कि “आज का यह फोटो जो चिराग पासवान के साथ का है, यह एक शादी समारोह का है। जिसे हनुमान चालीसा पढ़ते हुए बहुत ही डरते-सहमते पोस्ट करना पड़ रहा है।

कारण स्पष्ट है कि कुछ महीने पूर्व मैंने एक केंद्रीय मंत्री जी के साथ सरकारी कार्यक्रम का फोटो पोस्ट किया था, जिसे देखते के साथ ही "साहब जी" का ब्रह्मांड जो पहले से ही गड़बड़ चल रहा था और भी चना जोर गर्म हो गया था। क्योंकि विपक्षी नेताओं के साथ पेंग बढ़ाना "साहब जी" का जन्मसिद्ध अधिकार के साथ कॉपीराइट भी है।

अगर दूसरा कोई भी व्यक्ति ऐसी हिमाकत किया तो वो भाजपा का एजेंट माना जायेगा।!! आप जरा जान लीजिए भूलिए मत!!” बता दें कि पिछले दिनों सुनील सिंह ने ही सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी, जिसमें वे गृह मंत्री अमित शाह के साथ नजर आ रहे थे।

इसी तस्वीर पर नीतीश कुमार ने महागठबंधन की बैठक में सुनील सिंह पर आरोप लगा दिया था कि वे भाजपा के सम्पर्क में हैं और लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। जबकि सुनील सिंह का कहना था कि अमित शाह सहकारिता मंत्री भी हैं और उन दोनों की तस्वीर सरकारी कार्यक्रम की है।

सुनील सिंह बिस्कोमान के अध्यक्ष के रूप में उस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसी के बाद सुनील सिंह के निशाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रहते हैं। विधानमंडल दल की बैठक में नीतीश कुमार न सिर्फ सुनील सिंह पर बल्कि कांग्रेस और अपनी पार्टी के कुछ विधायकों पर भी नाराज दिखे। उन्होंने अमित शाह के साथ तस्वीर खिंचाने को लेकर सुनील सिंह की भी क्लास लगाई थी।

हालांकि, इस दौरान सुनील सिंह तीखे तेवरों में जवाब देते नजर आए। स्थिति बिगड़ता देख तेजस्वी यादव आगे आए और उन्होंने मामले को संभाला और अपने विधान पार्षद सुनील सिंह को शांत कराया। इस तरह कई मौकों पर सुनील सिंह नीतीश सरकार पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं गंवा रहे हैं।

Web Title: Bihar Politics News RJD Legislative Councilor Sunil Singh again takes dig CM Nitish Kumar Saheb is posting while reading Hanuman Chalisa

बिहार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे