Bihar Politics News: लोकसभा चुनाव नजदीक देख दल बदल तेज, जदयू को झटका, पूर्व विधायक ललन पासवान भाजपा में शामिल, यहां से लड़ सकते हैं चुनाव!

By एस पी सिन्हा | Published: October 20, 2023 05:07 PM2023-10-20T17:07:09+5:302023-10-20T17:07:56+5:30

Bihar Politics News: सम्राट चौधरी, सांसद रामकृपाल यादव, पूर्व मंत्री मंगल पांडे, पूर्व मंत्री नंद किशोर यादव, विधान पार्षद निवेदिता सिंह सहित कई नेता मौजूद थे।

Bihar Politics News Lok Sabha elections party switching intensifies shock JDU former MLA Lalan Paswan joins BJP can contest elections from here | Bihar Politics News: लोकसभा चुनाव नजदीक देख दल बदल तेज, जदयू को झटका, पूर्व विधायक ललन पासवान भाजपा में शामिल, यहां से लड़ सकते हैं चुनाव!

photo-lokmat

Highlightsसदस्यता ग्रहण करने के बाद ललन पासवान ने नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला।भाजपा ने कर्पूरी ठाकुर और लालू यादव के साथ- साथ नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाया।सुशील मोदी ने आंदोलन किया और फायदा नीतीश कुमार को मिला।

Bihar Politics News: लोकसभा चुनाव नजदीक देख दल बदल का दौर तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को जदयू के पूर्व विधायक नेता ललन पासवान ने भाजपा का दामन थाम लिया।

कुछ दिन पहले ही ललन पासवान ने जदयू से इस्तीफा दे दिया था। उनके द्वारा भाजपा की सदस्यता ग्रहण किए जाने के दौरान प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, सांसद रामकृपाल यादव, पूर्व मंत्री मंगल पांडे, पूर्व मंत्री नंद किशोर यादव, विधान पार्षद निवेदिता सिंह सहित कई नेता मौजूद थे। वहीं सदस्यता ग्रहण करने के बाद ललन पासवान ने नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि जदयू के नेताओं में नाराजगी काफी हद तक बढ़ गई है। जदयू नेता एक-एक करके पार्टी को छोड़ रहे हैं। कयास लगाया जा रहा कि जल्द ही कई और नेता जदयू का साथ छोड़ सकते हैं। वहीं मिलन समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि ललन पासवान का हम सभी स्वागत करते हैं।

भाजपा ने कर्पूरी ठाकुर और लालू यादव के साथ- साथ नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाया। सुशील मोदी ने आंदोलन किया और फायदा नीतीश कुमार को मिला। एक भी फ़ोटो उनके आंदोलन का नहीं है। नीतीश कुमार को हेलीकॉप्टर से दिल्ली से भेजा गया और वह मुख्यमंत्री बने। 1995 में भी समता पार्टी ने 6 सीट जीत हासिल की और भाजपा उनसे तीन गुना सीट जीत हासिल की थी।

अब नीतीश कुमार की क्या हालत है सभी जानते है। उन्होंने कहा कि 2020 में कम सीट आने के बाद भी पीएम मोदी ने कमींटमेंट के अनुसार नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया था। उनको समय समय पर पीएम बनने का कीड़ा काटता है। राजद वाले आरक्षण खत्म करने का माहौल बनाते हैं, लेकिन राजद ने किसको आरक्षण दिया है सभी जानते हैं।

लालू परिवार तुष्टिकरण की राजनीति करने में लगा रहता है। लालू ने आरक्षण का लाभ अपने परिवार बेटे पत्नी और बेटी को दिया है। महिला आरक्षण बिल काफी दिनों से अटका रहा, लेकिन राजीव गांधी के सपने को नरेंद्र मोदी ने पूरा किया है। 2024 केंद्र में पीएम मोदी की सरकार बननी तय है और 2025 में बिहार में भाजपा की सरकार बनेगी।

Web Title: Bihar Politics News Lok Sabha elections party switching intensifies shock JDU former MLA Lalan Paswan joins BJP can contest elections from here

बिहार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे