लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News: जीतन राम मांझी को लेकर सर्दी में सियासत गर्म, डैमेज कंट्रोल में जुटे सत्ताधारी दल के मंत्री-विधायक, आरोप शुरू

By एस पी सिन्हा | Updated: November 11, 2023 19:09 IST

Bihar Politics News: मुख्यमंत्री के बयान पर एक ओर जहां विपक्ष हमलावर है तो दूसरी ओर सत्तापक्ष डैमेज कंट्रोल में जुटी दिखाई दे रही है।

Open in App
ठळक मुद्देमंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार में दलित की नहीं बल्कि विकास की सियासत शुरू है। बिहार में तरक्की की बात होती है तरक्की की सियासत चालू है।बिहार अब दूसरा कुछ भी नहीं टिकेगा।

Bihar Politics News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को अपशब्द कहे जाने पर बिहार में सियासत गर्मा गई। मुख्यमंत्री के बयान पर एक ओर जहां विपक्ष हमलावर है तो दूसरी ओर सत्तापक्ष डैमेज कंट्रोल में जुटी दिखाई दे रही है।

इसी कड़ी में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार में दलित की नहीं बल्कि विकास की सियासत शुरू है। बिहार में तरक्की की बात होती है तरक्की की सियासत चालू है। बिहार अब दूसरा कुछ भी नहीं टिकेगा। यहां सिर्फ आपसी प्रेम भाईचारा और सौहार्द की बातें टिकेगी।

उन्होंने कहा कि दलित लोगों के लिए राज्य सरकार ने जो काम किया है, वह उनके जेहन में है। इसलिए मांझी जी क्या बोल रहे हैं कोई फर्क नहीं पड़ता है। श्रवण कुमार ने कहा कि जीतन राम मांझी यदि सही दिशा में जाते तो उनकी ऐसी हालत नहीं होती। जिसको राज का ताज पहनाया गया। जिसको नीतीश कुमार ने अपनी कुर्सी सौंप दिया।

लेकिन उस गरिमा को जब बचा नहीं पाए तो अब यह क्या बोलते हैं और क्या नहीं बोलते हैं, इसका कोई मतलब नहीं रह जाता है। बिहार की जनता उनको नोटिस नहीं लेती ऐसे लोगों को कोई भी नोटिस नहीं लेता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से बिहार की सरकार और बिहार के मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक फैसला लिया है। जिसका जोड़ा देश में कहीं भी नहीं मिल सकता है।

जाति आधारित गणना का जब रिपोर्ट पेश किया और इस पर जब बहस हुई है तो जिस तरह से भाजपा के नेता उसको हल्के में ले रहे थे वह उचित नहीं था। देश के गरीबों के लिए देश के असहाय लोगों के लिए अभी तक तो उन्होंने कुछ भी नहीं किया है। भाजपा के लोग जानबूझकर सदन को नहीं चलने देते हैं और इस बार भी तीन-चार दिनों तक लगातार सदन की कार्यवाही को बाधित करते रहे।

टॅग्स :पटनानीतीश कुमारजीतन राम मांझी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."