लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News: सीएम नीतीश ने की भाजपा की तारीफ!, राजद के लिए अछूत है भाजपा, राजद प्रवक्ता और पूर्व विधायक शक्ति सिंह यादव ने कहा-दोस्ती करना संभव नहीं

By एस पी सिन्हा | Updated: October 19, 2023 17:09 IST

Bihar Politics News: मुख्यमंत्री के भाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए राजद के मुख्य प्रवक्ता व पूर्व विधायक शक्ति सिंह यादव ने कहा कि राजद के लिए भाजपा छूत के समान है। उससे दोस्ती करना कभी संभव हो ही नहीं सकता।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार गये तो थे बिलबिला कर, हाथ जोड़ कर, नरेंद्र मोदी से केन्द्रीय विश्वविद्यालय मांगने। लेकिन क्या मिला था?नीतीश कुमार के भाषण के बाद सियासी घमासान मच गया है।शक्ति सिंह यादव को तेजस्वी यादव का खास माना जाता है।

Bihar Politics News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा मोतिहारी में महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह के दौरान मंच से यह कहे जाने पर कि वे जब तक जिंदा है, तब तक भाजपा नेताओं से दोस्ती बनी रहेगी। राजद आग बबूला हो गई है।

मुख्यमंत्री  के भाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए राजद के मुख्य प्रवक्ता व पूर्व विधायक शक्ति सिंह यादव ने कहा कि राजद के लिए भाजपा छूत के समान है। उससे दोस्ती करना कभी संभव हो ही नहीं सकता। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार गये तो थे बिलबिला कर, हाथ जोड़ कर, नरेंद्र मोदी से केन्द्रीय विश्वविद्यालय मांगने। लेकिन क्या मिला था?

दरअसल, नीतीश कुमार के भाषण के बाद सियासी घमासान मच गया है। शक्ति सिंह यादव को तेजस्वी यादव का खास माना जाता है। उनके बयान को पार्टी का आधिकारिक बयान माना जाता है। ऐसे में शक्ति यादव ने जिस तरह से नीतीश कुमार पर हमला बोला है, उससे साफ है कि राजद में नीतीश को लेकर बेचैनी है। नीतीश कुमार का भाजपा प्रेम लालू-तेजस्वी को रास नहीं आ रहा है।

लिहाजा अब हमले का सिलसिला शुरू हो गया है। बता दें कि मुख्यमंत्री ने मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार को कोसते हुए कहा कि मोतिहारी में केन्द्रीय विश्वविद्यालय बनाने की मांग पर उस सरकार ने कोई नोटिस ही नहीं लिया था। वो तो 2014 में जब नई सरकार बनी तो मेरी बात मानी गई। तब मोतिहारी में महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना की गई। नीतीश के इस भाषण के बाद बिहार का सियासी पारा गर्म हो गया है।

टॅग्स :नीतीश कुमारतेजस्वी यादवपटनाBJPआरजेडीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."