लाइव न्यूज़ :

Bihar News: महिला एंकर का सीएम नीतीश ने किया अभिनंदन, कंधे पर हाथ रखा!, भाजपा महिला विधायकों ने कहा-शर्मसार करने वाला

By एस पी सिन्हा | Updated: December 23, 2023 17:11 IST

Bihar News: भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह ने कहा कि पहले भी नीतीश कुमार ने एनडीए विधायक दल की बैठक में भाजपा की एक महिला विधायक पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार की टिप्पणी पर एतराज जताया गया था।मर्यादा बनाये रखना मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी है। महिला के बिना इजाजत छूना गलत माना जाता है।

Bihar News: पटना में दो दिन पहले एक एक सरकारी कार्यक्रम में महिला उद्ग्घोशिका के करीब जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा उनका अभिनंदन करना और उनके कंधे पर हाथ रखने की घटना को लेकर भाजपा की महिला विधायकों ने तीखा हमला बोला है।

पटना स्थित भाजपा कार्यालय में महिला विधायकों ने आज साझा प्रेस कांफ्रेंस मुख्यमंत्री के इस हरकत को शर्मनाक करार देते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है। पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रदेश के लोगों के अभिभावक हैं। लेकिन पिछले कुछ महीने से जिस तरह से उनका व्यवहार महिलाओं के प्रति रहा है, वह शर्मसार करने वाला है।

उन्होंने कहा कि पहले वह सदन में महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बयान देते हैं और दो दिन पहले उन्होंने महिला उद्गघोषिका के करीब जाकर उनके कंधे पर हाथ रखा, वह कहीं से भी सही नहीं कहा जा सकता है। सार्वजनिक मंच पर एक मुख्यमंत्री द्वारा ऐसी हरकतें करने से देश में बिहार की छवि धूमिल हुई है।

रेणु देवी ने कहा कि मैंने उनके साथ लंबे समय काम किया है। लेकिन, हाल के कुछ महीने में वह जिस तरह की हरकतें कर रहे हैं, वह उनकी दिमागी स्थिति को दर्शाता है। कहीं न कहीं राजद के साथ काम करने का दबाव उनको परेशान कर रहा है, जो इस तरह से बाहर आ रहा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार यौन कुंठाओं से ग्रसित होकर बेहद अभद्र हरकतें कर रहे हैं। इससे बिहार शर्मसार हो रहा है।

 

नीतीश कुमार मानसिक तौर पर बीमार हो चुके हैं और उनका इलाज कराना बेहद जरूरी है। मुख्यमंत्री ने न सिर्फ महिला उद्घोषिका को स्पर्श किया बल्कि उनके चेहरे के पास जाकर अभद्र तरीके से बातें कहीं। वैसा कतई नहीं होना चाहिये।

वहीं, भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह ने कहा कि पहले भी नीतीश कुमार ने एनडीए विधायक दल की बैठक में भाजपा की एक महिला विधायक पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। आदिवासी तबके से आने वाली एक महिला विधायक को नीतीश कुमार ने कहा था कि आप बहुत सुंदर हैं। उस समय भी नीतीश कुमार की टिप्पणी पर एतराज जताया गया था।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जिस संवैधानिक पद पर वह बैठे हुए हैं, उसकी मर्यादा बनाये रखना मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी है। किसी भी महिला के बिना इजाजत छूना गलत माना जाता है। यह बातें बचपन से ही सिखाई जाती है। श्रेयसी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिलाओं का सम्मान करते हैं तो वह माफी मांगे और महिलाओं का सम्मान नहीं कर सकते हैं तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

टॅग्स :पटनानीतीश कुमारतेजस्वी यादवBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."