लाइव न्यूज़ :

Bihar Government Schools: ओवरटाइम काम करने का फरमान जारी!, सचिव केके पाठक ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखा, स्कूल समय के बाद जातीय गणना इंट्री का काम करेंगे शिक्षक

By एस पी सिन्हा | Updated: August 8, 2023 16:25 IST

Bihar Government Schools: विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र कहा है कि शिक्षक अब स्कूल समय के बाद जातीय गणना के इंट्री का काम करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देअपर मुख्य सचिव ने लिखा है कि जाति आधारित गणना का काम लगभग पूरा हो गया है। अब डाटा इंट्री का कार्य शेष बचा है। डाटा इंट्री के कार्य हेतू शिक्षकों की सेवा विद्यालय अवधि के पश्चात लेना उचित होगा।

पटनाः बिहार में सरकारी स्कूल के शिक्षकों के लिए विभाग की ओर से अब ओवरटाइम काम करने का फरमान जारी हुआ है। विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों को पत्र कहा है कि शिक्षक अब स्कूल समय के बाद जातीय गणना के इंट्री का काम करेंगे।

अपने पत्र में अपर मुख्य सचिव ने लिखा है कि जाति आधारित गणना का काम लगभग पूरा हो गया है। अब डाटा इंट्री का कार्य शेष बचा है। अत: उक्त डाटा इंट्री के कार्य हेतू शिक्षकों की सेवा विद्यालय अवधि के पश्चात लेना उचित होगा। अत: अनुरोध है कि जाति आधारित गणना के शेष कार्य हेतु शिक्षकों की सेवा विद्यालय अवधि के पश्चात लेने आवश्यक कार्रवाई करने हेतु कृपा की जाय।

केके पाठक के इस आदेश का पालन करने पर स्कूलों के शिक्षकों को ओवर टाइम काम करना होगा। पहले उन्हें स्कूल के समय में बच्चों को पढ़ाना होगा और उसके बाद जाति गणना हेतू डाटा इंट्री का कार्य करना होगा। उल्लेखनीय है कि केके पाठक के एक के बाद एक आदेश जारी करने से कई शिक्षक दवाब में हैं।

वहीं शिक्षक संघ ने केके पाठक के काम करने के तरीके पर आपत्ति जताई है। इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ महागठबंधन के नेताओं की हुई बैठक में भी इसपर चर्चा हुई थी। वामपंथी विधायक ने कहा था कि केके पाठक बैलगाड़ी में मोटर लगाकर उसे तेज चलाने की कोशिश कर रहें है, जो व्यवहारिक नहीं है।

टॅग्स :पटनानीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."