लाइव न्यूज़ :

Bihar Vidhan Sabha: जीतन राम मांझी को सीएम बनाना मेरी मूर्खता थीं, विधानसभा में बोले नीतीश

By धीरज मिश्रा | Updated: November 9, 2023 17:31 IST

Bihar Vidhansabha: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बारे में कहा कि उनकी मूर्खता के कारण मांझी को बिहार का सीएम बनाया गया। यह मेरी गलती थी जो यह सीएम बने।

Open in App
ठळक मुद्देBihar Vidhan Sabha: बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व सीएम जीतन राम मांझी को किया जलील Jeetan ram manjhi: पूर्व सीएम ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दिया करारा जवाब, बोले मुझे लगता है कि उन्होंने अपना मानसिक संतुलन खो दिया हैNitish kumar बोले, उनकी मूर्खता के कारण मांझी बिहार का सीएम बना था

Bihar Vidhansabha: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बारे में कहा कि उनकी मूर्खता के कारण मांझी को बिहार का सीएम बनाया गया। यह मेरी गलती थी जो यह सीएम बने। मेरी पार्टी के लोग मुझसे दो महीने के भीतर कहने लगे थे कुछ दिक्कत है उसे हटाओ। इसके बाद फिर मैं सीएम बना। दरअसल, बिहार विधानसभा में पूर्व सीएम कुछ बोल रहे थे। इस पर सीएम नीतीश कुमार भड़क गए। भड़के भी ऐसे कि उन्होंने मांझी को बहुत जलील किया। मांझी को काफी देर तक नीतीश कुमार तू-तड़ाक करते रहे। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष से लेकर बाकी सत्ता पक्ष के लोग देखते रहे। 

वह कहता रहता है कि वह सीएम था। सच तो यह है कि वह मेरी मूर्खता के कारण सीएम बना।

क्यों भड़के नीतीश मांझी पर

विधानसभा में पूर्व सीएम जीतन राम मांझी सदन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जैसे ही कहा कि बिहार में आरक्षण कोटा बढ़ाने से ग्राउंड पर इसका कोई फायदा नहीं हो रहा है। इस पर कोई पॉलिसी होनी चाहिए। इतने में ही नीतीश उठे और मांझी पर बरस गए। फिर जो हुआ, वह सदन में बैठे अध्यक्ष से लेकर सत्ता पक्ष के विधायकों ने भी देखा। 

नीतीश के बयान पर पूर्व सीएम ने साधा निशाना

विधानसभा की सदन से बाहर आने के बाद मीडिया से बाचतीत के दौरान बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने कहा कि मैं विधानसभा में उठकर बोलना चाहता था। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तब तक उठ गए और बकवास करने लगे। मुझे आश्चर्य हुआ कि क्या यह वहीं नीतीश कुमार हैं जो कुछ दिन पहले तक थे।

आज कैसे एक अलग रूप में यहां थे। मुझे लगता है कि उनकी कुछ मानसिक कमजोरियां हैं, इसलिए वह ऐसा कह रहे हैं। मुझे लगता है कि उन्होंने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है, इसलिए वह ऐसा कह रहे हैं। उन्होंने मुझे कम आंका, उन्होंने सोचा कि मैं भुइया-मुसहर समुदाय से हूं और वे जो कहेंगे मैं वही करूंगा। पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने कहा कि वह 1980 से विधायक हैं और वह 1985 से।

टॅग्स :नीतीश कुमारजीतन राम मांझीBihar Legislative Assemblyआरजेडीजेडीयूकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."